अमृतसर: पंजाब के अमृतसर जिले में एक सिख अमृतधारी ग्रंथी सविंदर सिंह के केशों काे कुछ युवकों ने कत्ल कर दिया। युवकों ने उसके परिवार पर हमला किया और उसका कान भी काट दिया। घायल अवस्था में पीड़ित को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। चौकी कोट मित सिंह ने दोनों पक्षों को बुला जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ग्रंथी सविंदर सिंह ने जानकारी दी कि घटना शनिवार शाम की है।सविंदर घर का सामान लेने के लिए मार्केट में जा रहे थे। उसके घर के बाहर बैठकर कुछ युवक सिगरेट पी रहे थे। ग्रंथी ने तुरंत सभी को सिगरेट पीने से रोका, लेकिन युवकों ने अमृतधारी ग्रंथी सविंदर सिंह के चेहरे पर सिगरेट का धुंआ फेंका। झगड़ा यहां भी खत्म नहीं हुआ। युवक उन्हें जान से मारने की धमकी देकर निकल गए और उसके बाद युवकों ने परिवार पर हमला किया।घायल सविंदर सिंह।तेजधार हथियारों से हमलाग्रंथी सिंह के मंझ सिंह रोड स्थित घर पर आरोपियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। ग्रंथी के सिर पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें उनका कान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कट गया।दोनों पक्ष गंभीर रूप से घायलकोट मीत सिंह पुलिस का कहना है कि सविंदर का उन्हीं के पड़ोसी विशाल के साथ झगड़ा हुआ था। रात तक दोनों पक्षों में से किसी ने भी केशों की बेअदबी की बात नहीं की थी, लेकिन दोनों पक्षों में लोग गंभीर घायल हुए हैं। दोनों का मेडिको-लीगल करवाया गया है। डॉक्टर की जांच के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

Comments are closed.