Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Khelo India Games Khelo India 2025 Starts In Sports Academy Rajgir Bihar - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur Fire Tragedy 5 Killed As Shoe Factory Blaze Engulfs 6-storey Building In Densely Populated Area - Amar Ujala Hindi News Live Stray Dogs Kill Elderly Woman In Roorkee Two Others Injured - Amar Ujala Hindi News Live Maihar News: बड़े ने सोते समय कुल्हाड़ी से अलग कर दी छोटे भाई की गर्दन, शादी का रिश्ता बना भयानक मौत की वजह Weather: राजस्थान के कई जिलों में जोरदार बारिश, पाली में 45 एमएम से ज्यादा वर्षा; इस हफ्ते हीट वेव से राहत Himachal: प्रदेश में वन भूमि पर रह रहे लोगों को मिलेंगे पट्टे, बेचने का नहीं होगा अधिकार रोमांचक हुई IPL प्लेऑफ की जंग, किस टीम के कितने ज्यादा चांस, जानें सभी समीकरण शोले के 'सांभा' की बेटी खूबसूरती में नहीं किसी से कम, कई सुपरहिट फिल्मों में दिखा चुकी जलवा, करती हैं ये काम Gold Price: महंगा हो गया सोना, चांदी हुई नरम, जानें एमसीएक्स पर आज क्या चल रहा है भाव नए वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी? DA-HRA होगा बदलाव? कितना होगा फिटमेंट फैक्टर ? यहां समझिए पूरा गणित

सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर गूंजेगी किलकारी, कियारा आडवाणी ने शुरू की नन्हे मेहमान के वेलकम की तैयारी


Sidharth Malhotra Kiara Advani

Image Source : INSTAGRAM
कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा लोगों की पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। दोनों पर लोग काफी प्यार लुटाते हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों काफी एक्टिव रहते हैं और लाइफ की हर अपडेट साझा करते हैं। अब दोनों ने अपनी लाइफ की सबसे बड़ी खुशखबरी साझा करके फैंस का दिन बना दिया है। दोनों ने अपने घर आने वाले नन्हे मेहमान से जुड़ी अपडेट दी है। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के नए पेरेंट्स बनने वाले हैं यानी एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और अपने बेबी को वेलकम करने की तैयारी में जुट गई हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस गुड न्यूज को साजा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक खास फोटो दिखाई है। 

कपल ने किया ये खास पोस्ट

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साफ कर दिया है कि वो अब अपने बच्चे के आने की तैयारी कर रहे हैं। शुक्रवार को इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर यह घोषणा की, जिसमें उन्होंने बेबी के मोजे को पकड़े हुए एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा, ‘हमारे जीवन का सबसे बड़ा उपहार। जल्द ही आ रहा है।’ ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है और कपल को फैंस का भर-भरकर प्यार मिल रहा है। फैंस लगातार कपल को बधाई दे रहे हैं।

यहां देखें पोस्ट

मिलने लगी बधाई

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद उनके फैंस ही नहीं बल्कि दोस्त और परिवार के लोग भी काफी खुश हैं। इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए शरवरी वाघ, हुमा कुरेशी, राशी खन्ना, अकांक्षा रंजन कपूर जैसे फिल्मी सितारों ने बधाई की सिलसिला शुरू कर दिया है। बता दें, कियारा और सिद्धार्थ अपने पहले बेबी को वेलकम करेंगे। इसी के साथ ही दोनों की नई जिंदगी की शुरुआत होगी। 

शादी को हुए दो साल

बता दें, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी को दो साल पूरे हो गए हैं। दोनों ने 7 फरवरी, 2023 को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में एक प्राइवेट समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। लंबी डेटिंग के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया था। दोनों की जोड़ी एक साथ फिल्म ‘शेरशाह’ में नजर आई थी, जिसमें दोनों को काफी पसंद भी किया गया था। अब जल्द ही कियारा को आप ‘डान 3’ में देखेंगे। बीते दिन ही एक्ट्रेस एक ब्लैक लूज ड्रेस में स्पॉट की गई थीं।

Latest Bollywood News





Source link

2504470cookie-checkसिद्धार्थ मल्होत्रा के घर गूंजेगी किलकारी, कियारा आडवाणी ने शुरू की नन्हे मेहमान के वेलकम की तैयारी
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Khelo India Games Khelo India 2025 Starts In Sports Academy Rajgir Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur Fire Tragedy 5 Killed As Shoe Factory Blaze Engulfs 6-storey Building In Densely Populated Area – Amar Ujala Hindi News Live     |     Stray Dogs Kill Elderly Woman In Roorkee Two Others Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Maihar News: बड़े ने सोते समय कुल्हाड़ी से अलग कर दी छोटे भाई की गर्दन, शादी का रिश्ता बना भयानक मौत की वजह     |     Weather: राजस्थान के कई जिलों में जोरदार बारिश, पाली में 45 एमएम से ज्यादा वर्षा; इस हफ्ते हीट वेव से राहत     |     Himachal: प्रदेश में वन भूमि पर रह रहे लोगों को मिलेंगे पट्टे, बेचने का नहीं होगा अधिकार     |     रोमांचक हुई IPL प्लेऑफ की जंग, किस टीम के कितने ज्यादा चांस, जानें सभी समीकरण     |     शोले के ‘सांभा’ की बेटी खूबसूरती में नहीं किसी से कम, कई सुपरहिट फिल्मों में दिखा चुकी जलवा, करती हैं ये काम     |     Gold Price: महंगा हो गया सोना, चांदी हुई नरम, जानें एमसीएक्स पर आज क्या चल रहा है भाव     |     नए वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी? DA-HRA होगा बदलाव? कितना होगा फिटमेंट फैक्टर ? यहां समझिए पूरा गणित     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088