Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Mass Marriage Shivhar Bihar Kamal Chaya Foundation Shivhar Seva Samiti Marriage Day Of 11 Couples - Amar Ujala Hindi News Live Weather Update: Sunday Was The Hottest Day In June, Temperature Crossed 42 Degrees - Amar Ujala Hindi News Live Weekend: Long Traffic Jam On Delhi-haridwar Highway In Scorching Heat Vehicles Crawled In Huge Crowd Photos - Amar Ujala Hindi News Live Indore News: District On Alert After New Covid-19 Cases, Public Urged To Follow Safety Protocols - Amar Ujala Hindi News Live Sri Ganganagar News: Municipal Council Commissioner Inspected Annapurna Cooks - Rajasthan News दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया युवक डूबा: शनिवार शाम की है घटना, अब तक नहीं लग पाया सुराग ODI के बाद इंग्लैंड का T20I सीरीज पर भी कब्जा, वेस्टइंडीज को लगातार 5वें मैच में दी शिकस्त बनकर तैयार हुआ रणबीर-आलिया का नया आलीशान बंगला, बेटी राहा के साथ जल्द करेंगे गृहप्रवेश रात में सोने से पहले त्वचा पर लगाए ये चीजें, लौट आएगा खोया हुआ निखार जासूस जसबीर और ज्योति का कनेक्शन: पाकिस्तान भी गए थे साथ, पुलिस रिमांड में चौंकाने वाले खुलासे

सिद्धू मूसेवाला का जीवन परिचय| Sidhu Moose Wala Biography [age, death, girlfriend]

सिद्धू मूसेवाला का जीवन परिचय [उम्र, हाइट, मृत्यु, जन्म तारिक, पत्नी, गर्लफ्रेंड, माता, पिता, भाई, ताजा ख़बर, गाने, करियर, राजनीतिक सफर, निक नेम, पेशा, मूवी, विवाद, हत्या का कारण ] Sidhu Moose Wala Biography [age, death, date of birth, birth place, wife, girlfriend, family, latest news, song, photo, height, brother, career, politics career, death date, nick name, profession, first movie, net worth, car collection, controversy]

सिद्धू मूसेवाला पंजाब के बेहतरीन गायक और मॉडल जो आज हमारे बीच नहीं है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 29 मई 2022 को उनकी दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या की खबर मिलते ही हर कोई हैरान हो गया था। किसी को विश्वास नहीं हुई की उनकी गोली मारकर हत्या की गई है। इस खबर से उनका परिवार ही नहीं बल्कि उनके फैंस भी काफी दुखी दिखाई दिए थे। पंजाब में हर तरफ बस उनकी मौत की खबर ही सुनाई दे रही थी। जैसे ही इस मामले की पुष्टी पुलिस द्वारा की गई हर कोई टूट गया। लेकिन आज हम आपको इन जीवन के कुछ पहलूओं के बारे में बताएंगे। जिसको आप भी जानना पसंद करेंगे।

सिद्धू मूसेवाला का जीवन परिचय [Sindu Moose Wala Biography]

असली नामशुभदीप सिंह सिद्धूनिक नेमसिद्धू मूसेवालाजन्म11 जून 1993जन्म स्थानगांव मूसेवाला, पंजाबमृत्यृ की तारीख29 मई 2022कहा हुई मृत्यृपंजाबशिक्षाइलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्रीकॉलेजगुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज, लुधियाना, पंजाबपिता का नामभोला सिंह सिद्धूमाता का नामचरण कौर सिद्धूभाई का नामगुरप्रीत सिद्धूपेशागायक, मॉडलपहली फिल्मलाइसेंस- निंजा द्वारा (2016) गुरलेज़ अख्तर के साथ बिलोंग करदावैवाहिक स्थितिअवैवाहिकसिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को मूसा गांव पंजाब में हुआ था। उनका परिवार सिख जाट है। सिद्धू के पिता भोला सिंह सिद्धू और माता चरण कौर सिद्धू हैं। उनकी मां गांव की सरपंच हैं। सिद्धू का एक बड़ा भाई भी है जिसका नाम है गुरप्रीत सिद्धू। सिद्धू को बचपन से ही गाने का काफी शौक रहा है। जिसके चलते वो गायक बने। उनको इसमें उनके परिवार का काफी सपोर्ट मिला है। उन्होंने 5वीं कक्षा से ही गाती गाए। इसी से साथ कई प्रतियोगिता में भी भाग लिया।

सिद्धू मूसेवाला की शिक्षा

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मनसा से की उसके बाद वो इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल करने के लिए वो लुधियाना के गुरू नानक देव कॉलेज चले गए। डिग्री हासिल करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा रवाना हो गए। लेकिन गायिका का शौक उन्हें गायक बनाने की राह पर ले आया। जिसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग छोड़ संगीत में अपना करियर बनाने का विचार किया। जिसके बाद वो बेहतरीन सिंगर बन गए।

सिद्धू मूसेवाला का करियर

साल 2016 से मूसेवाला संगीत से अपने करियर की शुरूआत की। उन्होंने अपना पहला गाना लाइसेंस लिखा। जिसको पंजाबी सिंगर निंजा ने गाया था। लोगों को गाना इतना पसंद आया की वो देखते ही देखते हिट हो गया।इसके बाद उन्होंने दीप झंडू, एली मंगत और करण औजला के साथ मिलकर अपने करियर को आगे बढ़ाया।2017 में, सिद्धू ने पंजाबी गीत “जी वैगन” के साथ अपने सिंगिग की शुरूआत की और करियर का पहला गाना गाया।उसी साल उन्होंने सो हाई गाने को अपनी बेहतरीन आवाज दी। दोनों गाने लोगों को काफी पसंद आए और देखते ही देखते हिट हो गए। इसके बाद सिद्धू ने ‘रेंज रोवर,’ ‘दुनिया,’ ‘डार्क लव,’ ‘टोचन,’ और ‘इट्स ऑल अबाउट यू’ गाने गए। इनको भी लोगों ने काफी पसंद किया।सिद्धू मूसेवाला का राजनीतिक करियर

साल 2021 को मूसेवाला ने एक्स सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और पीपीसीसी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के टाइम में कांग्रेस ज्वाइन की। तब उनका राजनीतिक करियर शुरू हुआ। लेकिन ज्यादा समय तक वो नहीं चल सका।

सिद्धू मूसेवाला का रिलेशनशिप [Girlfriend]

सिद्धू मूसेवाला अविवाहित थे। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि वो जिस लड़की के साथ रिलेशनशिप में थे वो उनसे जल्द ही शादी करने वाले थे। मगर वो लड़की कौन है इसके बारे में पूरी तरह से कुछ भी खुलासा नहीं किया गया है। फिलहाल इस बात पर सच की मुहर किसी के द्वारा नहीं लगाई गई है।

सिद्धू मूसेवाला की कमाई [Net Worth]

सिद्धू मूसेवाला की कमाई की बात करें तो सिंगिंग शोज और एक्टिंग से वो काफी कमाई कर लेते थे। अबतक उनके नेटवर्थ की बात करें तो 110 करोड़ के आसपास उनकी कमाई रही है।

सिद्धू मूसेवाला का कार कलेक्शन

सिद्धू को लक्जरी कार का काफी शोक रहा है जिसके कारण उनके पास एक से एक कार थी। जिनमें फोर्ड मस्टंग, रेंज रोवर , मित्सुबिशी पजेरो ,टोयोटा फोर्टनेर , महिंद्रा स्कार्पियो शामिल हैं।

सिद्धू मूसेवाला के विवाद [Controversy]

ऐसा कहा जा रहा है कि, मूसेवाला करण औजला के अच्छे मित्र थे। लेकिन कुछ समय पर किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। लोगों से जो जानकारी प्राप्त हुई उसके अनुसार, करण औजला ने सिद्धू मूसेवाला के कुछ गाने बिना रिलीज से पहले लीक कर दिए थे।साल 2018 में औजला ने सनम भुल्लर के साथ अप एंड डाउन गाना रिलीज किया। जिसमें उन्होंने सिद्धू को काफी बदनाम किया।प्रोफेसर धनेवर द्वारा अपनी मां के खिलाफ पंचायत विभाग में मामला दर्ज होने के कारण विवाद बढ़ा। जिसमें उन्होंने कहा की मूसेवाला ने भड़काऊ गाना बनाया है। जिसका गलत इस्तेमाल किया गया है। जिसके बाद उनकी मां ने गाने को लेकर पत्र लिख मांफी मांगी।सिद्धू मूसेवाला किस गन से हुआ हमला

मिली जानकारी के अनुसार, उनपर एन-94 से हमला किया गया। पुलिस को घटनास्थल पर एन-94 की तीन गोलियां बरामद हुई है। आपको बता दें कि, मूसेवाला पर लगातार 30 गोलियां चलाई गई थी। जिसमें से 5 गोलियां उनके सीने पर लगी जिससे उनकी मौत हुई।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या है आपसी रंजिश

सिद्धू मूसेवाला को उनके घर के कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर गोली से मारा गया।पंजाब के डीजीपी का कहना है कि, वब अपने घर से निकले तभी रास्ते में 2-2 गाड़ी आगे पीछे चलने लगी। कुछ समय बाद उन गाड़ियों से फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें गोली सिद्धू के लगी। उसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि, ये मामला आपसी रंजिश का हो सकता है।आपको बता दें कि, पुलिस की ओर से जो रिपोर्ट जारी की गई है उसके मुताबिक उनकी हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य लक्की ने ली है। जो इसक समय कनाडा में है। कहा जा रहा है कि, बिश्नोई गैंग के विरोधी लगातार सिद्धू का सपोर्ट कर रहे थे। जिसके कारण वो इनके निशाने पर थे।सिद्धू की मौत के बाद उनके परिवारवालों ने सरकार से जांच के आदेश मांगे हैं। जिसके लिए उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की है।FAQ

Q- सिद्धू मूसेवाला की हत्या कब हुई? Ans- इनकी हत्या 29 मई 2022 को हुई। Q- किसने ली मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी? Ans- बिश्नोई गैंग के सदस्य लक्की ने ली हत्या की जिम्मेदारी। Q- मूसेवाला के पास कौन-कौन सी लग्जरी गाड़ियों का शोक था? Ans- फोर्ड मस्टंग, रेंज रोवर , मित्सुबिशी पजेरो ,टोयोटा फोर्टनेर , महिंद्रा स्कार्पियो। Q- उनके जाने के बाद अब कौन है उनके परिवार में? Ans- उनके जाने के बाद अब उनके परिवार में पिता, माता और बढ़ा भाई है। Q- मूसेवाला की हत्या का असर किन-किन पर हुआ? Ans- उनके परिवार से लेकर उनके फैंस तक उनकी मौत की खबर से काफी दुखी हैं।

 

557510cookie-checkसिद्धू मूसेवाला का जीवन परिचय| Sidhu Moose Wala Biography [age, death, girlfriend]
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Mass Marriage Shivhar Bihar Kamal Chaya Foundation Shivhar Seva Samiti Marriage Day Of 11 Couples – Amar Ujala Hindi News Live     |     Weather Update: Sunday Was The Hottest Day In June, Temperature Crossed 42 Degrees – Amar Ujala Hindi News Live     |     Weekend: Long Traffic Jam On Delhi-haridwar Highway In Scorching Heat Vehicles Crawled In Huge Crowd Photos – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News: District On Alert After New Covid-19 Cases, Public Urged To Follow Safety Protocols – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sri Ganganagar News: Municipal Council Commissioner Inspected Annapurna Cooks – Rajasthan News     |     दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया युवक डूबा: शनिवार शाम की है घटना, अब तक नहीं लग पाया सुराग     |     ODI के बाद इंग्लैंड का T20I सीरीज पर भी कब्जा, वेस्टइंडीज को लगातार 5वें मैच में दी शिकस्त     |     बनकर तैयार हुआ रणबीर-आलिया का नया आलीशान बंगला, बेटी राहा के साथ जल्द करेंगे गृहप्रवेश     |     रात में सोने से पहले त्वचा पर लगाए ये चीजें, लौट आएगा खोया हुआ निखार     |     जासूस जसबीर और ज्योति का कनेक्शन: पाकिस्तान भी गए थे साथ, पुलिस रिमांड में चौंकाने वाले खुलासे     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088