Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

सिर्फ इस खिलाड़ी को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के ग्रेड में हुआ जबरदस्त फायदा, पिछली बार से बढ़ी इतनी सैलरी


ऋषभ पंत
Image Source : GETTY
ऋषभ पंत

बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट 2024-25 का ऐलान कर दिया है। मौजूदा सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में कुल 34 प्लेयर्स को जगह मिली है। इसमें ईशान किशन और श्रेयस अय्यर जैसे स्टार प्लेयर्स की वापसी हुई है। इन दोनों को पिछली साल सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में शामिल नहीं किया गया था। दूसरी तरफ ऋषभ पंत इकलौते ऐसे प्लेयर है, जिन्हें पिछली बार से सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में प्रोमोशन मिला है।

दो करोड़ रुपए का हुआ फायदा

ऋषभ पंत साल 2023-24 के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में ग्रेड-बी में शामिल थे, तब उन्हें कुल 3 करोड़ रुपए मिले थे। इस बार बीसीसीआई ने उन्हें प्रोमोट किया है और मौजूदा सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में वह ग्रेड-ए में शामिल हैं। इस ग्रेड वाले प्लेयर को 5 करोड़ रुपए दिए जाते हैं। इस तरह से पिछली बार से पंत को दो करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। पंत के अलावा ग्रेड-ए में बीसीसीआई ने मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी को शामिल किया है। 

विस्फोटक बैटिंग में माहिर

ऋषभ पंत की गिनती भारत के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाजों में होती है और वह अपनी विस्फोटक बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। उनके पास वह काबिलियत है कि वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकें। उन्होंने अपने दम पर भारतीय टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला है। वह अभी तक भारतीय टीम के लिए 43 टेस्ट मैचों में कुल 2948 रन बना चुके हैं। विदेशी धरती पर उनका प्रदर्शन निखरकर आता है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में लगा चुके 7 शतक

इसके अलावा वनडे में ऋषभ पंत के नाम पर 871 रन और 76 टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1209 रन दर्ज हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में उनके नाम पर 7 शतक दर्ज हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं।

Latest Cricket News





Source link

2615310cookie-checkसिर्फ इस खिलाड़ी को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के ग्रेड में हुआ जबरदस्त फायदा, पिछली बार से बढ़ी इतनी सैलरी
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Love Jihad: Farhan Along With Ali Had Gang-raped A Minor, Nabeel Was Also Arrested By The Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan Big Intelligence Failure In Khandela Of Sikar More Than Thirty Bangladeshis Were Caught – Rajasthan News     |     पानीपत में रुई पिनने वाले युवक की हत्या: साथी हरेंद्र मौके से फरार, कमरे पर पड़ा मिला शव; सिर पर चोट के निशान     |     Himachal Two Youths Swept Away In Malana Khad One Body Found The Other Missing – Amar Ujala Hindi News Live     |     मुंबई इंडियंस ने अंक तालिका में टॉप पर किया कब्जा, दिलचस्प हुई प्लेऑफ की रेस     |     मोगा में चार नशा तस्कर गिरफ्तार, 250 ग्राम हेरोइन बरामद     |     Tweak PMLA, make hawala operators & angadias partners in probe: Law officer | India News     |     Bihar: Accused Arrested For Defrauding Rs 1.16 Crore By Creating A Fake Crypto Currency Company – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sp Mp Ramji Lal Suman Is In Aligarh Today – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chardham Yatra 2025 Keep Information Safe From Green Card To Trip Card Know All Important Information – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088