Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Khelo India Games Khelo India 2025 Starts In Sports Academy Rajgir Bihar - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur Fire Tragedy 5 Killed As Shoe Factory Blaze Engulfs 6-storey Building In Densely Populated Area - Amar Ujala Hindi News Live Stray Dogs Kill Elderly Woman In Roorkee Two Others Injured - Amar Ujala Hindi News Live Maihar News: बड़े ने सोते समय कुल्हाड़ी से अलग कर दी छोटे भाई की गर्दन, शादी का रिश्ता बना भयानक मौत की वजह Weather: राजस्थान के कई जिलों में जोरदार बारिश, पाली में 45 एमएम से ज्यादा वर्षा; इस हफ्ते हीट वेव से राहत Himachal: प्रदेश में वन भूमि पर रह रहे लोगों को मिलेंगे पट्टे, बेचने का नहीं होगा अधिकार रोमांचक हुई IPL प्लेऑफ की जंग, किस टीम के कितने ज्यादा चांस, जानें सभी समीकरण शोले के 'सांभा' की बेटी खूबसूरती में नहीं किसी से कम, कई सुपरहिट फिल्मों में दिखा चुकी जलवा, करती हैं ये काम Gold Price: महंगा हो गया सोना, चांदी हुई नरम, जानें एमसीएक्स पर आज क्या चल रहा है भाव नए वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी? DA-HRA होगा बदलाव? कितना होगा फिटमेंट फैक्टर ? यहां समझिए पूरा गणित

सीएम बोम्मई ने कहा- कार्रवाई करेंगे, महाराष्ट्र के मंत्रियों ने दौरा टाला

बेलगावी/मुंबई: कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद में सोमवार को नया मोड़ आया। महाराष्ट्र के दो मंत्रियों चंद्रकांत पाटिल और शंभूराज देसाई मंगलवार को कर्नाटक के बेलगाम दौरा करने का ऐलान कर चुके थे। इस पर कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने सोमवार को महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से कहा कि इससे कानून-व्यवस्था को खतरा है। मंत्रियों को यहां आने से रोकें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर महाराष्ट्र के मंत्री बेलगाम आते हैं, तो कार्रवाई करेंगे। इस चेतावनी के बाद मंत्रियों का प्रस्तावित दौरा टल गया।उधर, बोम्मई की भूमिका को लेकर महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा और शिवसेना के उद्धव गुट के मंत्रियों का रुख बंटा नजर आ रहा है। इसके चलते विपक्ष शिंदे सरकार पर हमलावर हो गया है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘उक्त दोनों मंत्री बेलगाम जाने वाले थे। दौरे से विवाद पैदा हो सकता है। चूंकि सीमा विवाद का केस सुप्रीम कोर्ट में है। ऐसे में दोनों राज्यों को आपसी लड़ाई का मतलब नहीं है।’दोनों राज्यों में भाजपा सरकार, लेकिन वोट बैंक मजबूरीकर्नाटक में भाजपा की सरकार है और महाराष्ट्र में भी भाजपा समर्थित एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हैं। फिर भी दोनों राज्यों की सरकारों की मजबूरी है कि वे बेलगाम विवाद का निपटारा नहीं कर पा रही हैं। उलटा ये विवाद बढ़ता ही जा रहा है।दरअसल, कई कन्नड़ संगठनों ने कर्नाटक सरकार को चेतावनी दी है कि यदि इस दौरे की अनुमति मिली तो किसी भी परिणाम के लिए तैयार रहें। दूसरी ओर महाराष्ट्र के कई संगठन इस मुद्दे पर आक्रामक हैं। महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) ने ही पत्र लिखकर मंत्रियों से यहां का दौरा करने का आग्रह किया था। वोट बैंक के चलते दोनों राज्यों की सरकार इस मुद्दे का निपटारा नहीं कर पा रही।मंत्री देसाई की दो टूक- कर्नाटक सरकार को देंगे करारा जवाबमहाराष्ट्र के मंत्री देसाई ने कहा, ‘यदि कर्नाटक के सीएम बोम्मई हमें पैर न रखने की चेतावनी दे रहे हैं तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। हम लोग कर्नाटक सरकार को जैसे का तैसा उत्तर देंगे।’ इससे पहले, कर्नाटक में कई कन्नड़ संगठनों ने महाराष्ट्र के नेताओं के दौरे का विरोध किया था। कर्नाटक रक्षण वेदिके ने बैठक के बाद कहा कि बेंगलुरू से 100 गाड़ियों में सवार होकर कन्नड़ कार्यकर्ता बेलगावी पहुंच रहे हैं। अन्य जिलों से भी दौरे का विरोध हो रहा था।महाराष्ट्र का दावा- बेलगावी सहित 814 गांवों में मराठी भाषी लोगआजादी के बाद से ही महाराष्ट्र बेलगावी, खानापुर, निप्पणी, नंदगाड और कारावार सहित 814 गांवों पर अपना दावा करता आया है। महाराष्ट्र के कई नेताओं का कहना है कि यहां के लोग मराठी भाषी हैं। जब भाषा के आधार पर पुनर्गठन हुआ था तो इन गावों को कर्नाटक की बजाय महाराष्ट्र में शामिल किया जाना चाहिए था। दूसरी ओर, कर्नाटक का कहना है कि राज्य की सीमाएं पुनर्गठन कानून के तहत तय हुईं थीं। फिर विवाद की गुंजाइश नहीं है।

944690cookie-checkसीएम बोम्मई ने कहा- कार्रवाई करेंगे, महाराष्ट्र के मंत्रियों ने दौरा टाला
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Khelo India Games Khelo India 2025 Starts In Sports Academy Rajgir Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur Fire Tragedy 5 Killed As Shoe Factory Blaze Engulfs 6-storey Building In Densely Populated Area – Amar Ujala Hindi News Live     |     Stray Dogs Kill Elderly Woman In Roorkee Two Others Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Maihar News: बड़े ने सोते समय कुल्हाड़ी से अलग कर दी छोटे भाई की गर्दन, शादी का रिश्ता बना भयानक मौत की वजह     |     Weather: राजस्थान के कई जिलों में जोरदार बारिश, पाली में 45 एमएम से ज्यादा वर्षा; इस हफ्ते हीट वेव से राहत     |     Himachal: प्रदेश में वन भूमि पर रह रहे लोगों को मिलेंगे पट्टे, बेचने का नहीं होगा अधिकार     |     रोमांचक हुई IPL प्लेऑफ की जंग, किस टीम के कितने ज्यादा चांस, जानें सभी समीकरण     |     शोले के ‘सांभा’ की बेटी खूबसूरती में नहीं किसी से कम, कई सुपरहिट फिल्मों में दिखा चुकी जलवा, करती हैं ये काम     |     Gold Price: महंगा हो गया सोना, चांदी हुई नरम, जानें एमसीएक्स पर आज क्या चल रहा है भाव     |     नए वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी? DA-HRA होगा बदलाव? कितना होगा फिटमेंट फैक्टर ? यहां समझिए पूरा गणित     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088