रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त पर प्रदेशवासियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। सीएम बघेल ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के योगदान को भी याद किया। हर साल 29 अगस्त को देशभर में हॉकी के जादूगर कहलाए जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व होता है।खेल से व्यक्तित्व में नेतृत्व, समर्पण, अनुशासन जैसे गुण विकसित होते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने के लिए मदद करते हैं।वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

Comments are closed.