Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
India-Pakistan row: Army confirms no DGMO-level talks today, says 'no expiry date' of ceasefire | India News पापा मैने विशाल मेगा मार्ट सिक्योरिटी गार्ड की एग्जाम क्लियर कर ली… इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़, जानिए क्या है पूरा मामला अर्जेंटीना में होने वाले चार देशों के टूर्नामेंट के लिए जूनियर महिला टीम का ऐलान मोनालिसा बनी हीरोइन, पहले म्यूजिक वीडियो की शूटिंग हुई खत्म, सफेद लिबास में छाई महाकुंभ की वायरल गर्ल Free Fire MAX Redeem Codes May 18 2025: Diamonds और Evo Gun Skin फ्री पाने का है धांसू मौका पिछले हफ्ते सेंसेक्स 2,876 अंक उछला, क्या सोमवार से तेजी रहेगी बरकरार या फिर लौटेगी गिरावट? Bihar News : Nitish Kumar Jdu Party Ex Pressident Rcp Singh In Prashant Kishor Party Jansuraj - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: चालान का डर दिखा कंटेनर चालक से वसूले 25 हजार, सैन्यकर्मी समेत तीन गिरफ्तार Missing Four Year Old Innocent Murdered Body Found Near Mansa Devi Temple Tunnel Haridwar Uttarakhand News - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: पारंपरिक पढ़ाई के साथ डिजिटल शिक्षा की ओर कदम बढ़ा रहे छात्र

सीएम शिवराज का एक लाख पदों पर नियुक्ति का वादा, 80 हजार पदों पर ही होगी फ्रेशर्स की भर्ती

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक साल में एक लाख रिक्त पदों को भरने की घोषणा की है, लेकिन इनमें से फ्रेशर्स की भर्ती 80 हजार पदों पर ही की जाएगी। शेष 20 हजार पद पूर्व से कार्यरत संविदा कर्मचारियों से भरे जाएंगे। हालांकि संविदा कर्मचारियों को भी फ्रेशर्स की तरह भर्ती परीक्षा में शामिल होना होगा। प्रदेश में विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की संख्या करीब 72 हजार है। सामान्य प्रशासन विभाग ने एक लाख पदों में से 20 प्रतिशत पद संविदा कर्मचारियों के लिए आरक्षित करने के संबंध में सभी विभागों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि शासन के ध्यान में लाया गया है कि 20 प्रतिशत आरक्षण किस प्रकार लागू किया जाए। साथ ही नियमित पदों पर भर्ती के लिए पर्याप्त संख्या में संविदा कर्मियों की उपलब्धता नहीं होने पर शेष पदों को किस प्रकार भरा जाए। पत्र में यह भी कहा गया है कि उपरोक्त क्रम में यह स्पष्ट किया जाता है कि संविदा हेतु आरक्षित 20 प्रतिशत पदों पर होरिजेंटल आरक्षण लागू होता है। अत: पर्याप्त संख्या में संविदा कर्मियों की उपलब्धता नहीं होने पर शेष पदों को रोस्टर अनुसार गैर संविदा अभ्यर्थियों से भरा जाएगा।

रिक्त पदों की संख्या एक लाख 5 हजार हुई

सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के बाद भी कुछ विभागों ने रिक्त पदों की जानकारी नहीं भेजी थी। इसको लेकर जीएडी ने इन विभागों को हर हाल में गत 12 अक्टूबर तक रिक्त पदों की जानकारी देने के संबंध में निर्देश दिए थे। इन विभागों की ओर से जानकारी भेज दी गई है। रिक्त पदों की संख्या करीब 3 हजार और बढ़ गई है। गौरतलब है कि पूर्व में विभिन्न विभागों की ओर से भेजी गई जानकारी के मुताबिक राज्य संवर्ग के रिक्त पदों की संख्या 1 लाख 1 हजार 958 थी। स्कूली शिक्षा विभाग में राज्य संवर्ग के सबसे ज्यादा 45 हजार 767 पद रिक्त हैं। अब यह संख्या बढ़कर करीब एक लाख 5 हजार हो गई है। अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग विनोद कुमार का कहना है कि एक लाख पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। जिस वर्ग को जितना आरक्षण निर्धारित है, उतना दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सभी विभागों को संविदा कर्मचारियों को 20 प्रतिशत पद आरक्षित करने के संबंध में पत्र लिखा गया है। विभागों की ओर से कैडर के हिसाब से प्रस्ताव मप्र लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजे जा रहे हैं।

849860cookie-checkसीएम शिवराज का एक लाख पदों पर नियुक्ति का वादा, 80 हजार पदों पर ही होगी फ्रेशर्स की भर्ती
Artical

Comments are closed.

India-Pakistan row: Army confirms no DGMO-level talks today, says ‘no expiry date’ of ceasefire | India News     |     पापा मैने विशाल मेगा मार्ट सिक्योरिटी गार्ड की एग्जाम क्लियर कर ली… इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़, जानिए क्या है पूरा मामला     |     अर्जेंटीना में होने वाले चार देशों के टूर्नामेंट के लिए जूनियर महिला टीम का ऐलान     |     मोनालिसा बनी हीरोइन, पहले म्यूजिक वीडियो की शूटिंग हुई खत्म, सफेद लिबास में छाई महाकुंभ की वायरल गर्ल     |     Free Fire MAX Redeem Codes May 18 2025: Diamonds और Evo Gun Skin फ्री पाने का है धांसू मौका     |     पिछले हफ्ते सेंसेक्स 2,876 अंक उछला, क्या सोमवार से तेजी रहेगी बरकरार या फिर लौटेगी गिरावट?     |     Bihar News : Nitish Kumar Jdu Party Ex Pressident Rcp Singh In Prashant Kishor Party Jansuraj – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: चालान का डर दिखा कंटेनर चालक से वसूले 25 हजार, सैन्यकर्मी समेत तीन गिरफ्तार     |     Missing Four Year Old Innocent Murdered Body Found Near Mansa Devi Temple Tunnel Haridwar Uttarakhand News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: पारंपरिक पढ़ाई के साथ डिजिटल शिक्षा की ओर कदम बढ़ा रहे छात्र     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088