Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

सीकर में लगातार बढ़ रही वारदात, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सीकर: चोरों ने विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए ऑयल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर रात को ट्रांसफार्मर से 110 लीटर ऑयल चुराकर ले गए। ट्रांसफार्मर से चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हांलाकि पुलिस गश्त भी करती है लेकिन इसके बाद भी चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है।सीकर के सदर थाना इलाके में भैरूपुरा गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने विद्युत विभाग के लगे ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले को लेकर जेईएन विजेन्द्र कुमार वर्मा ने सदर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि भैरूपुरा के पास बाबा गोविंद देव में विभाग की ओर से 25 केवीए 3 फेस का ट्रांसफार्मर लगा है। रात को अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर से 110 लीटर ऑयल चुरा लिया।ऑयल चुराने के बाद चोर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह जब विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो पता चली। फिलहाल विभाग की ओर से सदर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया। विजेन्द्र कुमार ने बताया कि 110 लीटर ऑयल की कीमत करीब 11 से 12 हजार रुपए थी। फिलहाल मामले की जांच एएसआई दिलीप सिंह कर रहे है। पुलिस आसपास के जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोरों की तलाश करने में जुट गई है।

661550cookie-checkसीकर में लगातार बढ़ रही वारदात, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
Artical

Comments are closed.

Dehradun Crime Stone Crusher Owner Bjp Leader Murder After Party Over Girl Dispute – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: जेएनयू में अब कुलपति कहलाएंगे कुलगुरु     |     Indore Couple Missing News: Raja Was Killed With A Sharp Weapon, Family Left For Indore With The Body – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sikar Weather: Torrential Rains In Sikar Disrupt Life, Waterlogging Exposes Administration – Rajasthan News     |     Now People In Himachal Will Get Ration From The Depot Through Otp The Validity Of Aadhar Machines Ends – Amar Ujala Hindi News Live     |     IPL 2025 के फाइनल के बाद हुई पैसों की बारिश, ये खिलाड़ी हुए मालामाल, देखें पूरी लिस्ट     |     कमल हासन से माफी की जिद पर अड़ा KFCC, कन्नड़ भाषा विवाद पर नहीं थम रहा वॉर, जारी किया बयान     |     टाटा लेकर आया नया निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स फंड, 16 जून तक निवेश का मौका, जानें क्या है खास?     |     Quad ministers set to meet soon, clear decks for summit India will host | India News     |     Bihar News: Hardcobihar News: Hardcore Maoist Narrowly Escapre Maoist Narrowly Escaped In Anti-naxal Operation – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088