चंडीगढ़: चंडीगढ़ के पास शिवालिक की पहाड़ियों में बने सुखविलास होटल को लेकर पंजाब में सियासत गर्मा गई है। अब सुखबीर बादल ने CM भगवंत मान को चैलेंज कर दिया है। बादल ने कहा कि भगवंत मान जो इन्क्वायरी करवाना चाहें, करवा लें। हमें कोई फिक्र या परवाह नहीं।जिंदगी में न हमने कोई कानून तोड़ा है और न ही तोड़ेंगे। भगवंत मान को पता ही नहीं कि सरकार कैसे चलानी है?। मान ने सुखविलास होटल की जांच कर कार्रवाई की बात कही थी। जिस पर सुखबीर बादल ने यह प्रतिक्रिया दी।चंडीगढ़ स्थित 5 स्टार सुखविलास होटल।यह कहा था भगवंत मान नेCM भगवंत मान ने संगरूर में प्रचार के दौरान कहा था कि सुखविलास होटल का नाम तो सबने सुना होगा। यह होटल शिवालिक की पहाड़ियों में बना हुआ है। सुखबीर बादल का होटल है। वह जंगलात महकमे की जमीन है। वहां कोई कंस्ट्रक्शन नहीं हो सकता। सुखबीर बादल ने अपने हक में फैसला किया। इसके भी कागज निकलवा रहे हैं।सुबह 5 बजे उठकर मोबाइल चेक करने को कहा थासीएम मान ने कहा था कि सुबह 5 बजे उठकर फोन चेक कर लेना। तड़के 3 साढ़े 3 बजे तक कोई न कोई बड़ा तो होता है। जिन्होंने पंजाब को लूटा, उनसे एक-एक पैसे का हिसाब लेंगे।

Comments are closed.