Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के बगैर धरती पर लौटा अंतरिक्ष यान स्टारलाइनर, मेक्सिको के रेगिस्तान में हुई लैंडिंग


Spacecraft Starliner returned to Earth without Sunita Williams and Butch Wilmore landing in the dese- India TV Hindi

Image Source : PTI
सुनीता विलियम्स के बगैर धरती पर लौटा स्टारलाइनर

बोइंग का ‘स्टारलाइनर’ यान शुक्रवार को अंतरिक्ष यात्री-सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के बिना ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से धरती पर लौटा। यान में आई समस्या के कारण यह बिना अंतरिक्ष यात्रियों के धरती पर लौटना पड़ा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के दो पायलट अब अगले साल तक अंतरिक्ष स्टेशन पर ही रहेंगे। यान के छह घंटे की यात्रा के बाद यान न्यू मैक्सिको के रेगिस्तान में उतरा। ‘स्टारलाइनर’ के अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना होने के बाद सुनीता विलियम्स ने रेडियो संदेश में कहा, ‘‘वह अपने घर जा रहा है।’’ 

बिना सुनीता विलियम्स के धरती पर लौटा स्टारलाइनर

विलियम्स और विल्मोर को ‘स्टारलाइनर’ के अंतरिक्ष की उड़ान भरने के एक सप्ताह बाद जून में पृथ्वी पर लौटना था, लेकिन यान के ‘थ्रस्टर’ में समस्या आने और हीलियम लीक होने के कारण दोनों अंतरिक्ष में ही फंस गए हैं। नासा ने बताया था कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को ‘स्टारलाइनर’ से वापस लाना बहुत जोखिम भरा है। इसलिए, पूरी तरह से स्वचालित यह यान खाली सीट, स्टेशन पर मौजूद कुछ पुराने उपकरणों और अंतरिक्ष में पहने जाने वाले नीले रंग के वस्त्र (स्पेससूट) के साथ धरती पर लौट रहा है। अब ‘स्पेसएक्स’ यान दोनों अंतरिक्षयात्रियों को अगले साल फरवरी में वापस लेकर आएगा, जिससे उनके आठ दिन का यह मिशन आठ महीने से अधिक समय का हो जाएगा। 

अपने आप को अंतरित में व्यस्त रख रहे वैज्ञानिक

अनुभवी अंतरिक्ष यात्री और नौसेना के सेवानिवृत्त कैप्टन विल्मोर और विलियम्स अंतरिक्ष में अपने आप को व्यस्त रख रहे हैं और मरम्मत-रखरखाव कार्य एवं प्रयोगों में मदद कर रहे हैं। वे अब अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद सात अन्य यात्रियों के साथ काम कर रहे हैं। नासा के वाणिज्यिक चालक दल कार्यक्रम के प्रबंधक स्टीव स्टिच ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि अंतरिक्ष दल का ध्यान ‘स्टारलाइनर’ की वापसी पर इस कदर केंद्रित रहा है कि उनके पास बोइंग की अगली परियोजना के बारे में सोचने का वक्त ही नहीं था। 

(इनपुट-पीटीआई)

Latest World News





Source link

1462990cookie-checkसुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के बगैर धरती पर लौटा अंतरिक्ष यान स्टारलाइनर, मेक्सिको के रेगिस्तान में हुई लैंडिंग
Artical

Comments are closed.

Himachal Threatening Mails To Blow Up District Courts Came From Abroad – Amar Ujala Hindi News Live     |     वाशिंगटन सुंदर तो छुपे रुस्तम निकले, चार बड़े विकेट लेकर टीम इंडिया को लॉर्ड्स में पहुंचाया टॉप पर     |     गुरु की पत्नी पर ही दिल हार बैठा सिंगर, चुपचाप रचाई थी शादी, जब हुआ खुलासा तो जमकर मचा बवाल     |     Millions allocated for new database for AI development     |     Principal Secy Raghwendra Kumar Singh     |     Buckingham palace confirms Trump’s second UK state visit in September     |     Macron to double defence budget by 2027     |     Bihar: पूर्णिया में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात, पत्नी ने सोते पति का काटा गला, बेटे की चीख से खुला मामला     |     Up Panchayat Election 2026: Panchayati Raj Department Took A Big Step To Implement Reservation In Panchayat El – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rishikesh: गुमानिवाला में फायरिंग…हरियाणा नंबर की कार में सवार युवकों ने स्थानीय लोगों पर ताना तमंचा, फरार     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088