Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

सुपर ओवर भी अगर होता टाई तो किस तरह निकलता नतीजा? जानें IPL में SUPER OVER के सभी नियम


दिल्ली कैपिटल्स के प्लेयर्स
Image Source : AP
दिल्ली कैपिटल्स के प्लेयर्स

Delhi Capitals vs Rajasthan Royals Super Over: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। सांसें रोक देने वाले मैच में आखिरी गेंद तक किसी भी टीम की जीत निश्चित नहीं लग रही थी। मैच का पलड़ा कभी दिल्ली, तो कभी राजस्थान की तरफ झुकता दिखाई दे रहा था। अंत में बाजी दिल्ली की टीम ने मारी। सुपर ओवर में दिल्ली ने राजस्थान रॉयल्स को धूल चटाई। राजस्थान रॉयल्स ने सुपर ओवर में दिल्ली को जीतने के लिए 12 रनों का टारगेट दिया था, जिसे दिल्ली ने आसानी से हासिल कर लिया।

IPL में सुपर ओवर के नियम क्या हैं?

  1. जब भी दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहता है, तो नतीजा हासिल करने के लिए सुपर ओवर करवाया जाता है। मैच टाई होने के 10 मिनट के अंदर सुपर ओवर शुरू करवाया जाता है। (सुपर ओवर को एक-एक ओवर का मैच भी कहते हैं)
  2. इसके बाद मैच में टारगेट चेज करने वाली टीम सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करती है।
  3. सुपर ओवर में जब भी किसी टीम के दो विकेट गिर जाते हैं, तो उस टीम की पारी समाप्त मान ली जाती है।
  4. सुपर ओवर में जो भी टीम ज्यादा रन बनाती है। उस टीम को विजेता घोषित कर दिया जाता है।
  5. सुपर ओवर मैच के लिए आवंटित पिच पर होगा, जब तक कि ग्राउंड अथॉरिटी और आईपीएल मैच रेफरी के सुझाव से अंपायर्स कुछ और निर्धारित नहीं करते।
  6. सुपर ओवर के दौरान हर एक टीम को एक DRS लेने की अनुमति होगी। वहीं मैच में दी जाने वाली कोई भी पेनल्टी सुपर ओवर में जारी रहेगी।

सुपर ओवर टाई होने पर क्या हैं नियम

  • अगर सुपर ओवर भी टाई रहता है, तो फिर दोनों टीमों के बीच दूसरा सुपर ओवर 5 मिनट के अंदर शुरू होता है। अगर यह सुपर ओवर भी टाई हो जाता है। फिर अगला सुपर ओवर करवाया जाता है। अगले एक घंटे तक, जब तक नतीजा नहीं निकलता है, तब तक अंपायर सुपर ओवर करवा सकते हैं। (यानि अगर सुपर ओवर टाई रहते हैं, तो आईपीएल में मैच टाई होने के एक घंटे के बाद सुपर ओवर करवाए जा सकते हैं)
  • अंत में अंपायर्स निर्धारित करेंगे कि आखिरी सुपर ओवर कब होगा। यदि विजेता निर्धारित करने के लिए आवश्यक सुपर ओवर खेलना या पूरा करना संभव नहीं है, तो मैच टाई हो जाएगा।
  • मैच में अगर सुपर ओवर और उसके बाद के सुपर ओवर बारिश की वजह से पूरे नहीं हो पाते हैं, तो मैच को टाई माना जाता है।

Latest Cricket News





Source link

2589740cookie-checkसुपर ओवर भी अगर होता टाई तो किस तरह निकलता नतीजा? जानें IPL में SUPER OVER के सभी नियम
Artical

Comments are closed.

8 States Including Bihar, Punjab And Assam Registered Victory In The Gatka Competition – Amar Ujala Hindi News Live     |     केदारनाथ ट्रेक पर जा रहे हैं तो इन शानदार जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें     |     Perpetuuiti Announces Partnership with AIonOS for a Strategic Joint Venture in AI     |     Nirmooha Opens Doors to its First Flagship Store in Fort, Mumbai     |     The Body Of A Person Reached Chhata From Kosi After Getting Entangled In A Vehicle – Mathura News     |     Nainital Case Statements Of Female Doctor And Victim Mother Recorded – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp Board 12th Result 2025 Declared Check Topper List Marksheet Direct Link – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ashok Gehlot: ‘राजस्थान जल रहा है…100 साल जी कर भी प्रदेश की सेवा करूंगा’ क्यों बोले पूर्व CM अशोक गहलोत?     |     हरियाणा में फर्जी महिला पुलिसकर्मी गिरफ्तार: वर्दी में रील बनाने का शौक, लोगों पर जमाती थी रौब; ऐसे हुआ खुलासा     |     Cu Vice Chancellor And Registrar Summoned For Not Complying With Orders, Know Other Decisions Of Himachal Hig – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088