कैथल: सुबह आई धूल भरी आंधी में से गुजरता वाहन चालक।पिछले कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से गुरुवार को कुछ राहत मिली है। मौसम में आए बदलाव के चलते सुबह 10 बजे तक जिला में बादल छाए रहे। इस दौरान कई जगहों पर आंधी तो कई जगहों पर धूल भरी हवा चली। इसके बाद मौसम साफ हुआ और दिनभर धूप खिली रही। मौसम में आए इस बदलाव से जहां लू से राहत मिली है वहीं अधिकतम तापमान भी गुरुवार को 40 डिग्री सेल्सियस को पार नहीं कर पाया।न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों में मौसम में उठापटक रहने की संभावना है। इस दौरान कई जगहों पर प्री मानसून बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में कमी आएगी और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

Comments are closed.