Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

सुबह नाश्ते में खाएं ये 5 तरह के फ्रूट सलाद, वजन घटेगा और गर्मी भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी


Fruit Salad- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
Fruit Salad

गर्मी इन दिनों अपने चरम पर है। तापमान हर रोज बढ़ता जा रहा है। सुबह से ही सूरज आग उगलने लगता है। घरों से बाहर निकलते ही त्वचा लाल पड़ जाती है। इतनी हीट है कि बर्दाश्त करना मुश्किल हो रहा है।  ऐसे में खुद को स्वस्थ रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। इस मौसम में शरीर को हाइड्रेड रखना जरूरी है। शरीर में बहुत तेजी से पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में खुद को हाइड्रेड रखने के लिए डाइट में ज्यादा से ज्यादा फलों को शामिल करें। फलों से शरीर को नेचुरली पानी मिलता है जो गर्मी में राहत पहुंचाते है और साथ ही वजन घटाने में भी मदद करते हैं। आप नाश्ते में फलों का सलाद खाएं। इससे आप हेल्दी रहेंगे और मोटापा भी कम होगा।

गर्मी में नाश्ते में खाएं फ्रूट सलाद 

  1. तरबूज सलाद (Watermelon Salad)- गर्मियों में सीजनल फल होता है तरबूज, जिसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। तरबूज में भरपूर पानी की मात्रा पाई जाती है। करीब 90 प्रतिशत हिस्सा पानी ही होता है। तरबूज खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है और तेजी से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। तरबूज से फ्रूट सलाद बनाने के लिए आप इसके ऊपर चिलगोजा, पुदीना और नींबू का रस डाल लें। इससे स्वाद बढ़ जाएगा और हेल्दी भी रहेगा।

  2. मिक्स फ्रूट सलाद (Mix Fruit Salad)- आप चाहें तो गर्मी में सभी सीजनल फ्रूट्स को मिलाकर भी सलाद के रूप में खा सकते हैं। इसे बनाना भी आसान होता है। मिक्स फ्रूट सेलेड बनाने के लिए आपको तरबूज, खरबूज, सेब, कीवी, पाइनएप्पल लेने हैं। इन सारी चीजों को कट कर लें और सुबह या शाम कभी भी खाएं। स्वाद के लिए नट्स या सीड्स डाल लें।

  3. कीवी-अनार सलाद (Kiwi And Pomegranate Salad)- कीवी हेल्दी फ्रूट है आप इसे अनार के साथ मिलाकर सलाद के रूप में खा सकते हैं। गर्मी में कीवी खाने से काफी फायदा मिलता है। इसके लिए कीवी को छीलकर काट लें और साथ में थोड़े अनार के दाने डालकर इसे गार्निश कर लें। इसमें आप चीज, पुदीने के पत्ते, संतरे के टुकड़े और नींबू का रस मिलाकर खाएं।

  4. आम सलाद (Mango Salad)- गर्मियों आम का सीजन होता है। आम जितना खाने में स्वाद लगता है उतना ही फायदेमंद भी होता है। आप सुबह आम को सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। इसके लिए आम और मॉजेरेला का उपयोग किया जा सकता है। दोनों को मिलाकर ऊपर से थोड़ी लाल मिर्च, नींबू रस और नमक डालकर भी खा सकते हैं।

  5. ब्लैकबैरी सलाद (Blackberry Salad)- इन दिनों ब्लैक बेरीज भी मिलती है। बेरीज हमारी स्किन और ओवरऑल हेल्थ के लिए अच्छी होती हैं। आप ब्लू बेरीज या ब्लैक बेरीज को मिक्स करके सलाद बना सकते हैं। ये बेरीज जामुन के रूप में भी मिलती हैं। इस पर नमक और नींबू का रस डालकर खाने से स्वाद और बढ़ जाता है।

 

Latest Lifestyle News





Source link

1081100cookie-checkसुबह नाश्ते में खाएं ये 5 तरह के फ्रूट सलाद, वजन घटेगा और गर्मी भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी
Artical

Comments are closed.

Court lets Rana talk to kin on getting new counsel | India News     |     Bihar Crime News: Criminals Robbed And Assaulted A Car Rider In Patna: Bihar Police Engaged In Investigation – Amar Ujala Hindi News Live     |     118 Medals Will Be Distributed In The Convocation Ceremony Of Dr. Bhimrao Ambedkar University – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarkashi Cloudburst Centre Inter Ministerial Team Will Visit The Disaster Hit Areas Next Week Uttarakhand Ne – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: पूर्व सैनिक मिलकर चला रहे थे गिरोह, दो गिरफ्तार     |     Dilapidated School Buildings In Dindori District Exposed The Reality Of Government Education System – Dindori News     |     Bundi : Wife’s Lover Lures Man To Birthday Party, Gets Him Killed By Friends In Contract Murder; Four Arrested – Rajasthan News     |     Haryana: चॉकलेट के बहाने बच्ची से की थी अश्लील हरकत, कोर्ट ने दोषी को सुनाई सात साल की सजा     |     Himachal : हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को मानसिक रोगियों के लिए हर जिले में हाफ-वे-होम खोलने के दिए निर्देश     |     BCCI ने शुरू की नए कोच की तलाश, इतनी होनी चाहिए योग्यता; मांग लिए आवेदन     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088