Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

सुरक्षा में चूक के बाद बढ़ाई जा रही सलमान खान की सुरक्षा, अपार्टमेंट में एंट्री से पहले होगी ये जांच


Salman khan
Image Source : INSTAGRAM
सलमान खान।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए जाने के बावजूद, इस सप्ताह सोमवार और मंगलवार को उनके बांद्रा स्थित आवास में घुसने की अलग-अलग कोशिशों के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन घटनाओं ने एक बार फिर अभिनेता की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर पर सुरक्षा में और बढ़ोतरी होगी। एंट्री के लिए पहचान बताना जरूरी रहेगा। सिक्योरिटी प्रोटोकॉल और बढ़ाने पर मुंबई पुलिस विचार कर रही है। 

बढ़ाई जा रही सुरक्षा

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गैलेक्सी अपार्टमेंट में गलत तरीके से एंट्री को रोकने लिए अब पुलिस सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए कुछ नियम निर्धारित करेगी जिसमें अंदर जाने वाले लोगों की पहचान और इसके अलावा उन्हें किस जगह जाना है, यह भी बताना होगा। फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर पर ट्रेस पासिंग की कई घटनाओं को देखते हुए मुंबई पुलिस घर और गैलेक्सी अपार्टमेंट के आसपास विजिटर्स के लिए कुछ नियम निर्धारित करने पर विचार कर रही है।

तय होंगे नियम

आपको बताने फिलहाल फिल्म अभिनेता सलमान खान को Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है, लेकिन कई  बार ऐसा हो चुका है कि सिक्योरिटी गार्ड से झूठ बोलकर या फिर अन्य तरीकों से कोई न कोई गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश कर देता है। यही कारण है कि मुंबई पुलिस अब गैलेक्सी अपार्टमेंट में अवैध रूप से कोई एंट्री न कर पाए इसलिए कुछ नियम निर्धारित करने पर विचार कर रही है।

दो ही दिन में दो घटनाएं

पहली घटना में 32 वर्षीय ईशा छाबड़ा नामक महिला 22 मई को सुबह करीब 3:30 बजे सलमान खान की बिल्डिंग की सुरक्षा में सेंध लगाने में सफल रही। कथित तौर पर वह लिफ्ट क्षेत्र में पहुंच गई और अभिनेता के घर की घंटी बजाई, जबकि अभिनेता अंदर मौजूद थे। इस खतरनाक उल्लंघन के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और दी गई जानकारी के अनुसार, बांद्रा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों की नहीं है जान पहचान

पुलिस सूत्रों के अनुसार ईशा छाबड़ा और एक अन्य संदिग्ध जितेंद्र कुमार सिंह, एक-दूसरे को नहीं जानते हैं। नवीनतम घटनाक्रम में ईशा को 23 मई, 2025 तक पुलिस हिरासत में रखा गया है और आज उसे अदालत में पेश किया जाना है। 20 मई की शाम को एक अलग घटना में, 23 वर्षीय जितेंद्र कुमार सिंह नामक व्यक्ति ने गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने का प्रयास किया, जहां सलमान खान रहते हैं। पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ का रहने वाला जितेंद्र, बिल्डिंग में रहने वाले एक व्यक्ति के वाहन के पीछे छिपकर परिसर में घुसने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 329(1) के तहत मामला दर्ज किया गया। बांद्रा पुलिस दोनों घटनाओं की सक्रियता से जांच कर रही है।

Latest Bollywood News





Source link

2768060cookie-checkसुरक्षा में चूक के बाद बढ़ाई जा रही सलमान खान की सुरक्षा, अपार्टमेंट में एंट्री से पहले होगी ये जांच
Artical

Comments are closed.

Himachal Scan The Qr Code Complaint Will Reach Pmo Office Directly Officers And Contractors Will Be Punished – Amar Ujala Hindi News Live     |     ‘यह मैं कभी नहीं भूलूंगा’- IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट ने शेयर किया ये स्पेशल पोस्ट     |     Sarojini Nagar’s Vision Receives Global Applause at UKILP Awards     |     Rs 500 notes to be discontinued? PIB calls viral claim fake; YouTube video behind panic | India News     |     Muzaffarpur Bihar News :minister Land Revenue Review Meeting And Instructions Given To Administration – Bihar News     |     Bakreed Today: People Offered Prayer In Mosques And Wishes Each Other. – Amar Ujala Hindi News Live     |     Contractual Service Will Not Be Included In The Promotion Of Assistant Professors Service Conditions Of Ugc – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bittu Bakra Is Fond Of Pizza And Almond Shake – Amar Ujala Hindi News Live     |     पैर के अंगूठे में छिपी है पर्सनैलिटी, आकार से पहचाने व्यक्ति का स्वभाव     |     Chhindwara News: गर्भपात के बाद तनाव में रह रही महिला ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा इलाज     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088