उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के 3 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग ड्रायफ्रूट आभूषण और सूर्य और चंद्र धारण कर मनमोहक श्रृंगार किया गया। इससे पहले जल से महाकाल को स्नान कराने के पश्चात दूध,दही ,घी ,शहद फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया।भस्म आरती के दौरान महाकाल का भांग,चन्दन,सिंदूर और आभूषणों से मन मोहक राजा के रूप में श्रृंगार किया गया। मस्तक पर सूर्य ,चंद्र और तिलक के साथ सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।

Comments are closed.