Rahu fifth eye on Sun: ग्रहों के राजा सूर्य 16 जुलाई 2024 को कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। कर्क राशि में होने के कारण सूर्य पर राहु की पंचम दृष्टि पड़ रही है। सूर्य पर राहु की क्रूर दृष्टि पड़ने के कारण कुछ राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य किसी भी राशि में एक महीने तक रहते हैं। ऐसे में सूर्य कर्क राशि में 16 अगस्त तक विद्यमान रहेंगे। इस तरह से 16 अगस्त तक राहु की पंचम दृष्टि होने के कारण तीन चुनिंदा राशियों को जीवन में एक महीने चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जानें इन राशियों के बारे में-
1. सिंह राशि- सिंह राशि के 12वें भाव में सूर्य ने गोचर किया है। जन्मकुंडली में 12वां भाव नुकसान, हानि व परेशानी का कारक है। राहु आपके अष्टम भाव से सूर्य पर पंचम दृष्टि डाल रहे हैं। जिसके परिणामस्वरूप आपको अचानक से सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। व्यापार में आपको लाभ थोड़ा कम होगा। इस समय निवेश से बचें। नौकरी करने वाले जातक कार्यस्थल पर लापरवाही से बचें। आपको उच्चाधिकारियों के साथ विवादों से बचना चाहिए।
2. धनु राशि- धनु राशि के अष्टम भाव में सूर्य और चतुर्थ भाव में राहु हैं। राहु की पंचम दृष्टि के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। मानसिक तनाव हावी हो सकता है। सुख-साधनों में कमी रहेगी। इस दौरान यात्रा से बचना चाहिए। धन हानि होने की आशंका है। इस अवधि में किसी को पैसा न उधार दें और निवेश से भी बचें। कार्यस्थल पर विवाद से भी दूर रहें।
3. मीन राशि- मीन राशि के लग्न में राहु हैं और पंचम भाव में सूर्य हैं। मीन राशि वालों को इस अवधि में जंकफूड से बचना चाहिए। यात्रा में अपने कागजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस समय किसी नए काम की शुरुआत न करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मनमुटाव हो सकता है।
अशुभ प्रभाव से बचाव के उपाय-
1. सूर्यदेव को जल देते रहें।
2. बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। उन्हें फल या मिठाई उपहार में दे सकते हैं।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.