Transit of Mercury Sun Horoscope Venus in Leo : सूर्य की राशि में कुछ ही दिनों में ग्रहों का तांता लगने वाला है। तीन बड़े ग्रह सिंह राशि में युति करने जा रहे हैं। शुक्र कर्क राशि में विराजमान हैं, जो 31 जुलाई के दिन सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के राजकुमार बुध वर्तमान में सिंह राशि में ही बैठे हैं। 16 अगस्त के दिन सूर्य के सिंह राशि में गोचर करते ही बुध शुक्र और सूर्य की युति बनेगी, जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। सिंह राशि का स्वामित्व सूर्य देव को प्राप्त है। शुक्र, सूर्य, और बुध के सिंह राशि में गोचर करने से कुछ राशियों का लकी टाइम शुरू हो सकता है। आइए जानते हैं बुध, शुक्र, सूर्य की चाल से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है-
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए बुध, शुक्र और सूर्य का सिंह राशि गोचर फायदेमंद माना जा रहा है। ग्रहों की चाल बदलने से इस राशि के लोगों का मन धार्मिक कार्यों में खूब लगेगा। आपकी आर्थिक स्थिति स्टेबल रहेगी। खर्च पर पकड़ बनाए रखने की जरूरत है। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। मुश्किल घड़ी में आपको अपने घर-परिवार का साथ मिलेगा।
धनु राशि
बुध, शुक्र और सूर्य का सिंह राशि गोचर धनु राशि के लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकती है। आपको अपनी इंकम बढ़ाने के कई नए सोर्स नजर आएंगे। इस महीने आपको हर काम में सफलता मिलेगी। करियर लाइफ में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वहीं, पार्टनर या लवर के साथ काफी अच्छा वक्त गुजारेंगे।
सिंह राशि
शुक्र, सूर्य, और बुध की युति सिंह राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान आप काफी पॉजिटिव फील करेंगे। हर काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहने वाला है। वहीं, बच्चों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.