सेक्स वर्धक तेल बनाने के लिए और प्रसूता को खिलाने के लिए होता है इसका शिकार, देश के बाजार में बड़ी डिमांड
भीलवाड़ा: पांच जिंदा गोह की बरामदभीलवाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार शाम को एक शिकारी से पाटा गोह (मोनिटर लिजार्ड) बरामद की है। गोह को शिकारी जंगल से पकड़ कर लाया था। और प्राथमिक पूछताछ में उसने इसे खाने के लिए बताया। इस गोह को लाने की जानकारी पुलिस को मिल गई। जिसके बाद शिकारी के घर से पुलिस ने गोह बरामद की है। शिकारी से 5 गोह बरामद की है। सभी जिंदा थी और उसे बांध रखी थी। गोह बरामद करने के बाद वन विभाग को सूचना दी गई। और पुलिस ने गोह को वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया। वहीं आरोपी शिकारी को गिरफ्तार कर लिया है।प्रताप नगर थाना प्रभारी राजेंद्र गोदारा ने बताया कि बुधवार शाम को सूचना मिली थी कि बाबा धाम के पास सरकारी आवास निवासी शंकर सांसी पुत्र बंशीलाल सांसी के घर पर वन्य जीव गोह पाटा लाए गए है। जिनका शिकार किया गया है। पुलिस ने शंकर के घर दबिश दी। और घर से 5 बड़ी गोह बरामद की। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि शंकर इन सभी गोह का शिकार करके लाया था। पुलिस ने गोह वन अधिकारियों को सौंप जंगल में छुड़वाई है। और शंकर को वन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है।बाजार में इसकी बड़ी डिमांडआपको बता दे कि गोह की बाजार में काफी डिमांड होती है। इसे सबसे ज्यादा सेक्स वर्धक तेल बनाने के लिए उपयोग में लिया जाता है। इसके तेल को सांडे का तेल भी कहते है। इसी कारण से इसका शिकार सबसे ज्यादा किया जाता है। और यह जीव अब लुप्त होने की कगार पर नजर आ रहे है।महिलाओं को खिलाया जाता है मांसबताया जाता है कि कई जाति में गोह के मांस को काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके मांस को गर्भवती महिलाओं को बच्चा होने के तुरंत बाद खिलाया जाता है। जिससे महिलाओं को शरीर काफी जल्दी रिकवर हो जाता है। और महिलाएं अपनी प्रसूता काल में भी बहुत जल्दी काम करना शुरू कर देती है।

Comments are closed.