Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Gopalganj: Fir Registered In Case Of Rape Of A 4-year-old Child, Police Conducting Raids To Arrest Accused - Amar Ujala Hindi News Live UP: 36 हजार आरक्षियों को मिलेगा प्रमोशन का तोहफा, 15 मई तक डाटा मिलान का निर्देश Indore Weather News: Sudden Rain, Hailstorm And Power Outage Cause Chaos Across The City - Amar Ujala Hindi News Live 21 Crore 51 Lakh Rupees Dowry Paid In Nagaur - Nagaur News Bhavna Murder Case: पुलिस ने झाड़ियों से बरामद किया उदेश का फोन, पुलिस इन एंगल पर कर रही जांच Himachal: नौकरी के पीछे भागने के बजाय भाग चंद ने पुष्प उत्पादन कर चुनी आत्मनिर्भरता की राह, हो रही इतनी कमाई Points Table के टॉप-4 में हुआ बड़ा बदलाव, इस नंबर पर पहुंची पंजाब किंग्स; 2 टीमें हो चुकीं बाहर पवन सिंह का वो मेगा बजट भोजपुरी गाना, जिसे सुन झूम उठेंगे आप, रिकॉर्ड के मामले में है सबसे आगे 2 years on, Telangana gig workers' Bill catches Rajasthan's landmark law 'napping' | India News Satta Ka Sangram: Rjd Mla Sarvjeet Kumar Trapped In Barrage Of Questions In Bodh Gaya, Walked Out Of Program - Amar Ujala Hindi News Live

सैफ अली खान के बाद अब रावण बनेगा ये साउथ सुपरस्टार, पहले भी दे चुके हैं 1 हजार करोड़ी फिल्म


Yash- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
यश

बीते साल प्रभास और कृति सैनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में रावण का किरदार सैफ अली खान ने निभाया था। हालांकि रावण के किरदार में सैफ अली खान को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। अब रावण का किरदार निभाने के लिए साउथ का एक और सुपरस्टार तैयार हो रहा है। ये सुपरस्टार हीरो बनकर 1 हजार करोड़ी फिल्म भी दे चुका है। लेकिन अब ये धांसू सुपरस्टार नितीश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ में रणवीर कपूर से रावण बनकर भिड़ने के लिए तैयार है। ये सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि केजीएफ फेम यश हैं। यश ने हाल ही में खुद इस बात पर मुहर लगाई है कि वे रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म में रणवीर कपूर राम और साई पल्लवि सीता के रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म को डायरेक्टर नितीश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। 

रावण के किरदार में करेंगे नए प्रयोग

यश अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर व्यस्त हैं। इसी दौरान यश ने हॉलीवुड रिपोर्टर को इंटरव्यू दिया है। जिसमें यश ने बताया कि ‘मैं अपनी फिल्म टॉक्सिक के वीएफएक्स के चलते अमेरिका के लॉस एंजलिस शहर में था। तभी मेरे पास नमित मल्होत्रा का मिलने का प्रस्ताव आया। हम मिले तो उन्होंने हिचकते हुए रामायण में रावण के किरदार के लिए पूछा। मैंने इस किरदार के लिए हां कर दी। मैं मानता हूं कि इस तरह की फिल्म की मेकिंग प्रोसेस अलग होती है। हमें किरदार की ग्रेविटी और उसी स्तर के एक्टर्स चहिए होते हैं। अगर किरदार को कहानी में स्पेस और सही अंदाज में पेश किया गया है, जो आज के समय में कम होता है, तो मेरे लिए किरदार निभाने में कोई समस्या नहीं है। मैं इस किरदार में कुछ नए प्रयोग करूंगा और अलग तरह से पर्दे पर पेश करने की कोशिश करूंगा।’

हीरो बनकर दे चुके हैं 1 हजार करोड़ी फिल्म

बता दें कि साउथ सुपरस्टार यश को पूरे देश में उनकी फिल्म ‘केजीएफ’ से फेम मिला था। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म केजीएफ ने पूरे देश में हंगामा काट दिया था। फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। फिल्म में यश ने हीरो का किरदार निभाया था, जिसने उन्हें पैन इंडिया स्टार बना दिया। फिल्म के पहले पार्ट की अपार सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट की भी घोषणा की थी। इसके बाद साल 2022 में यश की फिल्म केजीएफ-2 रिलीज हुई। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर खूब हंगामा काटा और वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की थी। हीरो बनकर बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने वाले सुपरस्टार यश अब रामायण में रावण का किरदार निभाएंगे। स्क्रीन पर यश बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर से भिड़ते नजर आने वाले हैं। 

Latest Bollywood News





Source link

1759670cookie-checkसैफ अली खान के बाद अब रावण बनेगा ये साउथ सुपरस्टार, पहले भी दे चुके हैं 1 हजार करोड़ी फिल्म
Artical

Comments are closed.

Gopalganj: Fir Registered In Case Of Rape Of A 4-year-old Child, Police Conducting Raids To Arrest Accused – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP: 36 हजार आरक्षियों को मिलेगा प्रमोशन का तोहफा, 15 मई तक डाटा मिलान का निर्देश     |     Indore Weather News: Sudden Rain, Hailstorm And Power Outage Cause Chaos Across The City – Amar Ujala Hindi News Live     |     21 Crore 51 Lakh Rupees Dowry Paid In Nagaur – Nagaur News     |     Bhavna Murder Case: पुलिस ने झाड़ियों से बरामद किया उदेश का फोन, पुलिस इन एंगल पर कर रही जांच     |     Himachal: नौकरी के पीछे भागने के बजाय भाग चंद ने पुष्प उत्पादन कर चुनी आत्मनिर्भरता की राह, हो रही इतनी कमाई     |     Points Table के टॉप-4 में हुआ बड़ा बदलाव, इस नंबर पर पहुंची पंजाब किंग्स; 2 टीमें हो चुकीं बाहर     |     पवन सिंह का वो मेगा बजट भोजपुरी गाना, जिसे सुन झूम उठेंगे आप, रिकॉर्ड के मामले में है सबसे आगे     |     2 years on, Telangana gig workers’ Bill catches Rajasthan’s landmark law ‘napping’ | India News     |     Satta Ka Sangram: Rjd Mla Sarvjeet Kumar Trapped In Barrage Of Questions In Bodh Gaya, Walked Out Of Program – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088