Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध की तस्वीर आई सामने, CCTV में कैद हुई फोटो


saif ali khan

Image Source : INDIA TV
सैफ अली खान

सैफ अली खान पर उनके मुंबई स्थित घर में चोर ने चाकू से हमला किया, जिसके कुछ घंटों बाद आरोपी की पहली तस्वीर सामने आई है। बुधवार रात बॉलीवुड सुपरस्टार पर हमला करने वाले आरोपी की CCTV तस्वीर मिली है। CCTV फुटेज में आरोपी का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है, जिससे पता चलता है कि वह 16 जनवरी को सुबह 2:33 बजे बिल्डिंग की सीढ़ियों पर था। सैफ अली खान पर हुए हमला को लेकर नई अपडेट सामने आई है। CCTV फुटेज से मुंबई पुलिस को पहला और महत्वपूर्ण सुराग मिल गया है। गुरुवार को आधी रात में सैफ अली खान के मुंबई के बांद्रा स्थित घर में चोरी का मामला सामने आया था। एक्टर के घर में अज्ञात शख्स चोरी के इरादे से आया था।

सैफ पर हमला करने वाले संदिग्ध की तस्वीर

मुंबई पुलिस ने गुरुवार को बताया कि अभिनेता पर हमला करने वाला व्यक्ति चोरी करने के इरादे से फायर एग्जिट सीढ़ियों से घर में घुसा था। इस संदिग्ध आरोपी का चेहरा उसी बिल्डिंग की सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ। संदिग्ध की पहचान होते ही पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए उसका चेहरा दिखा दिया है जो मौके से भाग गया था। बांद्रा पुलिस पिछले कई घंटों से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही थीं। इस संबंध में पुलिस पिछले सप्ताह घर में काम के लिए आए हर व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। सैफ पर हमले की जांच के लिए मुम्बई पुलिस ने लोकल और क्राइम ब्रांच की कुल 10 टीम बनाई हैं।

सैफ अली खान हेल्थ अपडेट

एक्टर सैफ अली खान पर देर रात चाकू से हमला हुआ था। इसके बाद ही एक्टर को गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर्स ने उनकी सर्जरी की। अब सैफ अली खान की हेल्थ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। उनकी सर्जरी पूरी हो गई है और वो खतरे से भी बाहर आ गए हैं। मेड को बचाने पहुंचे सैफ अली खान भी हादसे का शिकार हुए और हमलावर ने उन पर अटैक किया।

Latest Bollywood News





Source link

2248280cookie-checkसैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध की तस्वीर आई सामने, CCTV में कैद हुई फोटो
Artical

Comments are closed.

लाल किले पर कब्जे की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज की, महिला ने खुद को बताया था बहादुर शाह ज़फ़र का वंशज     |     Mokksh Sani: Trailblazer Innovator, Raising the Bar in India’s Beverage Retail Scene     |     Bihar News: Woman Psi Suspended For Disobeying Orders And Negligence – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bride Dies Of Suspected Heart Attack Hours Before Wedding In Budaun Up News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Governor Lieutenant General Gurmeet Singh (retd) Reached Badrinath Dham And Offered Prayers – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News: तेज रफ्तार का कहर! बेटे की मौत, पिता ICU में और युवती की रहस्यमयी मौत से हड़कंप     |     Rajasthan: Bagidora Mla Jaikrishna Patel Trap Case, Sachin Pilot Says There Should Be Cleanliness In Politics – Amar Ujala Hindi News Live – Rajasthan:बागीदौरा विधायक ट्रैप मामले पर सचिन पायलट बोले     |     Haryana Home Guard Jawan Become Crorepati In Dream11 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hp Cabinet Meeting Decision Today Live Updates: Many Budget Announcements Will Be Approved – Amar Ujala Hindi News Live     |     BSF to add 16 new battalions, two forward headquarters for Pakistan, Bangladesh borders | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088