Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

स्क्वाड में शामिल इन 7 भारतीय प्लेयर्स ने BAN के खिलाफ नहीं खेला T20I मैच, वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी भी शामिल


Indian Cricket Team- India TV Hindi

Image Source : PTI
Indian Cricket Team

India vs Bangladesh 1st T20: भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में पहला टी20 मैच बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर में श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्टेडियम में खेलेगी। टेस्ट सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं और भारतीय टीम की निगाहें टी20 सीरीज जीतने पर होंगी। टी20 सीरीज से ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर प्लेयर्स को रेस्ट दिया गया है। टीम में आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कई युवा प्लेयर्स को चांस मिला है। 

टी20 सीरीज में भारतीय स्क्वाड में 7 प्लेयर्स ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक बांग्लादेश के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। इनमें अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, रियान पराग, नीतिश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और मयंक यादव शामिल हैं। पहले टी20 मैच की प्लेइंग इलेवन में अभिषेक और संजू का खेलना तय माना जा रहा है और ये दोनों प्लेयर्स ओपनिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं। संजू ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें 444 रन बनाए। वह भारतीय टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने वाली टीम के सदस्य रहे हैं। 

हर्षित राणा को मिल सकता है डेब्यू का मौका

जसप्रीत बुमराह के रेस्ट पर होने की वजह से अर्शदीप सिंह भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। उनका साथ देने के लिए प्लेइंग इलेवन में  हर्षित राणा और मयंक यादव में से एक को डेब्यू करने का चांस मिला सकता है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अभी तक टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं किया है। मयंक और हर्षित ने आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था। मयंक के पास 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गेंद फेंकने में महारथ हासिल है। 

ऐसा है दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और बांग्लादेश के बीच अभी तक कुल 14 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें से 13 में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है और सिर्फ एक बार बांग्लादेश की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही है। बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच साल 2019 में जीता था। 

यह भी पढ़ें

बांग्लादेश को हराते ही इंग्लैंड ने Points Table में लगाई लंबी छलांग, भारतीय टीम की हालत खस्ता

बांग्लादेश के खिलाफ तगड़ा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, T20I में इतनी बार चटाई है धूल

Latest Cricket News





Source link

1648010cookie-checkस्क्वाड में शामिल इन 7 भारतीय प्लेयर्स ने BAN के खिलाफ नहीं खेला T20I मैच, वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी भी शामिल
Artical

Comments are closed.

60% of health sub-centres can’t deal with basic issues: Survey | India News     |     Caste Census: Tejashwi Yadav Adamant On 85 Percent Reservation, Wrote A Letter To Cm Nitish Kumar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Agra Police Exposed Prostitution Racket Dirty Work In Tourist Place Hotel – Amar Ujala Hindi News Live     |     Environment Day: दून में नदियों की हालत खराब, पानी प्रदूषित, बिंदाल, रिस्पना, सुसवा का जल ई श्रेणी में मिला     |     Bhopal Engineering Student Led Theft Gang Arrested – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jodhpur News: Education Minister Said That Cow With High Shoulders Is Cow Mother – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dushyant Chautala Slam Bjp In Rohtak – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal News Anna Apple Enters Shimla Half Box Sold For Rs 1100 Bhattakufer Fal Mandi – Amar Ujala Hindi News Live     |     इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ही आई बड़ी खबर, भारतीय टीम से जुड़ेगा खास शख्स     |     कहां हैं ‘रामायण’ की शूर्पणखा, जिसकी लक्ष्मण ने काटी थी नाक, शाहरुख खान की बनी बहन, अब जी रही हैं ऐसी लाइफ     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088