Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से मरीजों को मिली ईसीजी, शुगर और ब्लड प्रेशर जांच की फ्री सुविधा

जैसलमेर। नेशनल डॉक्टर्स डे पर फ्री मेडिकल कैंप में डॉक्टर अपनी सेवाएं देते।नेशनल डॉक्टर्स डे पर जैसलमेर जिले के प्राइवेट और सरकारी स्पेशलिस्ट 10 डॉक्टरों ने एक अनूठी पहल करते हुए मरीजों के लिए फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया। इस फ्री मेडिकल कैंप में सभी मरीजों को फ्री में परामर्श के साथ-साथ फ्री मेडिकल जांच भी की गई। इस दौरान मरीजों को ईसीजी, शुगर और ब्लड प्रेशर जांच की फ्री सुविधा मिली। इस दौरान सभी डॉक्टरों ने भारत रत्न डॉ बीसी रॉय को श्रद्धांजलि भी दी। डॉक्टर संजय व्यास ने बताया कि जैसलमेर के गीता आश्रम में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा एक निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 112 मरीजों को फ्री मेडिकल चैकअप के साथ-साथ फ्री मेडिकल जांच की भी सुविधा उपलब्ध करवाई गई।मरीजों को ईसीजी, शुगर और ब्लड प्रेशर जांच की फ्री सुविधा मिली10 निजी व सरकारी डॉक्टरों ने दी निशुल्क सेवाएंछोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोगों ने लिया मेडिकल कैंप का लाभपहली बार प्राइवेट और सरकारी डॉक्टर एक साथडॉक्टर संजय व्यास ने बताया कि जिले के निजी और सरकारी करीब 10 डॉक्टर ने एक ही छत के नीचे बैठकर मरीजों का निशुल्क मेडिकल चैकअप किया। इस दौरान सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी निशुल्क सेवाएं दी। मेडिकल कैंप में सभी प्रकार की बीमारियों के इलाज की फ्री जांच भी की गई। उन्होंने बताया कि इस दिन को पहली बार साल 1991 में मनाया गया था और तब से हर साल 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि भारत रत्न डॉ बीसी रॉय का जन्म 1 जुलाई 1882 में हुआ था और इनका निधन भी 1 जुलाई 1962 में हुआ था। इसलिए 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के रूप में मनाते हैं। उन्होंने बताया कि डॉ बिधान चंद्र राय ने भारत की आजादी के बाद अपना पूरा जीवन चिकित्सा सेवा को समर्पित कर दिया। साल 1961 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। शुक्रवार को आयोजित हुए निशुल्क मेडिकल कैंप में सभी डॉक्टर ने डॉ बीसी रॉय को श्रद्धांजलि दी।

636650cookie-checkस्पेशलिस्ट डॉक्टरों से मरीजों को मिली ईसीजी, शुगर और ब्लड प्रेशर जांच की फ्री सुविधा
Artical

Comments are closed.

Kaimur News: Shot Fired In Minor Dispute, Youth Died On Spot; Police Engaged In Search Of Accused – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: युवक बोला- हाथ से ओम का टैटू हटाओ, इस्लाम कबूल करो, तब होगा निकाह     |     Dehradun Accident News High Speed Car Hits Several Vehicles On Mohkampur Rob – Amar Ujala Hindi News Live     |     Du Sol Pg Admission 2025: Admission To Be Based On Cuet Score And Merit, Registration Starts From June 16 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Husband Tried To Burn His Wife, Traffic Police Burnt His Hands While Saving Her – Gwalior News     |     Car Hits Four Girls, One Dead And 3 Injured – Rajasthan News     |     इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद निकोलस पूरन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम की करेंगे कप्तानी     |     करियर की शुरुआत में अपनी हाइट को लेकर नर्वस थे आमिर खान, खुद बताया किस्सा, बोले- ‘अमिताभ बच्चन को देखकर…’     |     Caste survey decision by Cong brass, not Karnataka government, says CM Siddaramaiah | India News     |     Bihar News: Youth Shot In Facebook Enmity, Had Come To Begusarai From Bengaluru To See Yagya – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088