Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
CISF sub-inspector Geeta Samota becomes first from force to scale Mt Everest | India News Bihar: बेटे की शादी तय करने के दौरान समधी से हुआ प्यार, चलने लगे जूते-चप्पल; खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा यूपी: प्राइमरी के बाद अब माध्यमिक स्कूलों में गर्मी की छुट्टी, शिक्षामित्रों के बहिष्कार के बीच समर कैंप कल से Samvad Held In Dehradun Cm Dhami Said Benefits Of All The Schemes Should Reach The Public Through Triple Engin - Amar Ujala Hindi News Live - नगर निकायों से संवाद:बोले सीएम धामी Delhi News: फीस बढ़ोतरी और छात्रों के निष्कासन के विरोध में अभिभावकों का प्रदर्शन ये है भारत की पहली पत्रकारिता यूनिवर्सिटी, आज भी फेमस, कई कोर्स उपलब्ध, हजारों छात्र देखते हैं एडमिशन का सपना Mp News: Police Will Go To Haryana To Investigate Youtuber Jyoti Malhotra's Ujjain Visit - Amar Ujala Hindi News Live Hanumangarh News: Body Of Unknown Youth Found In Field, Was Torn Apart By Dogs; Two Bags Were Lying Nearby - Hanumangarh News Kurukshetra: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की बैठक रद्द, नई तारीख की घोषणा बाकी Himachal Cm Sukhu Said Will Raise The Matter Of Establishment Of Himachal Scout Battalion With The Center - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal :मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले

स्मृति मंधाना ने फाइनल में जड़ा धमाकेदार सैकड़ा, ODI क्रिकेट में हासिल किया ऐतिहासिक मुकाम


Smriti Mandhana
Image Source : BCCI WOMEN
स्मृति मंधाना

Smriti Mandhana: ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मेजबान श्रीलंका से आमना-सामना हो रहा है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ने शानदार अंदाज में भारतीय पारी का आगाज किया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 70 रनों की पार्टनरशिप हुई। प्रतिका रावल 15वें ओवर में 30 रन बनाकर पवेलियन लौटी। प्रतिका रावल के आउट होने के बाद स्मृति मंधाना ने हरलीन देओल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और 20वें ओवर में 55 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद भी मंधाना के बल्ले से रनों का आना जारी रहा और फिर जल्द ही 31वें ओवर में शानदार शतक जड़ दिया।

तीसरे पायदान पर किया कब्जा

स्मृति मंधाना ने 92 गेंदों पर सैकड़ा जड़ा, जो उनके वनडे करियर का 11वां शतक है। इस तरह वह इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट को पछाड़ते हुए महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में तीसरी सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाली बल्लेबाज बन गईं। उनसे आगे अब सिर्फ ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स हैं। मंधाना 102 गेंदों पर 15 चौके और 2 छक्कों की मदद से 116 रन बनाकर आउट हुईं। 

 वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाली महिला बल्लेबाज

  • मेग लैनिंग – 15 
  • सूजी बेट्स – 13
  • स्मृति मंधाना – 11
  • टैमी ब्यूमोंट – 10

भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव के साथ श्रीलंका का सामना कर रही है। टीम इंडिया ने 21 साल की मीडियम पेसर क्रांति गौड़ को डेब्यू कैप सौंपा है। क्रांति को स्पिनर सुचि उपाध्याय की जगह मौका दिया गया है। 

ट्राई सीरीज के फाइनल मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतीय महिला क्रिकेट टीम: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, श्री चरणी, क्रांति गौड़।

श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम: हासिनी परेरा, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, चमारी अटापट्टू (कप्तान), पिउमी बदलगे, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), देवमी विहंगा, सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा।

Latest Cricket News





Source link

2725890cookie-checkस्मृति मंधाना ने फाइनल में जड़ा धमाकेदार सैकड़ा, ODI क्रिकेट में हासिल किया ऐतिहासिक मुकाम
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

CISF sub-inspector Geeta Samota becomes first from force to scale Mt Everest | India News     |     Bihar: बेटे की शादी तय करने के दौरान समधी से हुआ प्यार, चलने लगे जूते-चप्पल; खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा     |     यूपी: प्राइमरी के बाद अब माध्यमिक स्कूलों में गर्मी की छुट्टी, शिक्षामित्रों के बहिष्कार के बीच समर कैंप कल से     |     Samvad Held In Dehradun Cm Dhami Said Benefits Of All The Schemes Should Reach The Public Through Triple Engin – Amar Ujala Hindi News Live – नगर निकायों से संवाद:बोले सीएम धामी     |     Delhi News: फीस बढ़ोतरी और छात्रों के निष्कासन के विरोध में अभिभावकों का प्रदर्शन     |     ये है भारत की पहली पत्रकारिता यूनिवर्सिटी, आज भी फेमस, कई कोर्स उपलब्ध, हजारों छात्र देखते हैं एडमिशन का सपना     |     Mp News: Police Will Go To Haryana To Investigate Youtuber Jyoti Malhotra’s Ujjain Visit – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hanumangarh News: Body Of Unknown Youth Found In Field, Was Torn Apart By Dogs; Two Bags Were Lying Nearby – Hanumangarh News     |     Kurukshetra: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की बैठक रद्द, नई तारीख की घोषणा बाकी     |     Himachal Cm Sukhu Said Will Raise The Matter Of Establishment Of Himachal Scout Battalion With The Center – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal :मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088