Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
After English, a lesson in French: Shashi Tharoor slams Pakistan in Russia - video goes viral | India News Bihar : ब्रह्मेश्वर मुखिया पर बिहार में रार; राजद नेत्री ने किसपर दर्ज कराई FIR? जानें क्या है हंगामा लखनऊ: मोहर्रम के जुलूस पर पुराने लखनऊ में रहेगा डायवर्जन, 27 या 28 जून को मनाया जा सकता है त्योहार Uttarakhand Sri Dev Suman University Strict Ban On Admission And Exam Results Of 17 Colleges - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: एविएशन रिफंड धोखाधड़ी में शामिल मास्टर माइंड गिरफ्तार The Husband Who Came To Meet His Wife Died At His In-laws House. - Katni News Jaisalmer News: People Rescued The Body Of A Newborn From Dogs In Jaisalmer - Jaisalmer News Mp Kangana Ranaut Said- Congress Had Strangled The Constitution By Imposing Emergency - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal:सांसद कंगना रणौत बोलीं शुभमन गिल नादान कप्तान, ब्रह्मास्त्र का इस्तेमाल करने में पूरी तरह से चूके 'फुलेरा' नहीं... यहां हुई है 'पंचायत' से 'पंचायत 4' तक की शूटिंग, जान लें सही पता नहीं तो पहुंच जाएंगे दूसरे गांव

स्वतंत्रता दिवस से पहले भारत में घुसपैठ की कोशिश, BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया


स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब के तरनतारन से लगे पाकिस्तानी बॉर्डर से भारत में घुसपैठ की कोशिशें शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को बीएसएफ ने मार गिराया। जवानों ने उसके शव को कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने शव की जांच शुरू कर दी है। पंजाब बॉर्डर पर एक महीने में घुसपैठ की यह तीसरी घटना है। 23 जुलाई और उसके बाद 26 जुलाई को दो घुसपैठिए बीएसएफ ने अमृतसर बॉर्डर से गिरफ्तार किए थे। इनसे कुछ संदिग्ध सामान नहीं मिला था जिसके बाद इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि शख्स को सोमवार रात साढ़े 8 बजे हरकत करते देखा गया। वह तरनतारन जिले के डल गांव में इंटरनेशनल बॉर्डर को पार करता और सीमा बाड़ के पास आने की कोशिश में था। सेक्टर खालड़ा में तैनात बीएसएफ की 71वीं बटालियन के जवानों ने उसे रुकने की चेतावनी दी, मगर घुसपैठिया भारतीय क्षेत्र की तरफ बढ़ता रहा। खतरे को भांपते हुए और रात के समय सीमा पर हाई अलर्ट की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जवानों ने उस पर गोलीबारी की, जिससे वह मौके पर ही ढेर हो गया।

आतंकी-सिंडिकेट के नापाक मंसूबे ध्वस्त 

इस तरह सतर्क बीएसएफ जवानों ने एक बार फिर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की साजिश नाकाम कर दी। साथ ही, इस तरह की साजिश रचने वाले सीमा पार आतंकी-सिंडिकेट के नापाक मंसूबों को ध्वस्त कर दिया। इस बीच, थाना खालड़ा की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पंजाब में 553 किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की रक्षा बीएसएफ के हाथों में है। इसने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के मद्देनजर 10 अगस्त से सीमावर्ती क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर रखा है।

(रिपोर्ट- मोनी देवी)



Source link

1314100cookie-checkस्वतंत्रता दिवस से पहले भारत में घुसपैठ की कोशिश, BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया
Artical

Comments are closed.

After English, a lesson in French: Shashi Tharoor slams Pakistan in Russia – video goes viral | India News     |     Bihar : ब्रह्मेश्वर मुखिया पर बिहार में रार; राजद नेत्री ने किसपर दर्ज कराई FIR? जानें क्या है हंगामा     |     लखनऊ: मोहर्रम के जुलूस पर पुराने लखनऊ में रहेगा डायवर्जन, 27 या 28 जून को मनाया जा सकता है त्योहार     |     Uttarakhand Sri Dev Suman University Strict Ban On Admission And Exam Results Of 17 Colleges – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: एविएशन रिफंड धोखाधड़ी में शामिल मास्टर माइंड गिरफ्तार     |     The Husband Who Came To Meet His Wife Died At His In-laws House. – Katni News     |     Jaisalmer News: People Rescued The Body Of A Newborn From Dogs In Jaisalmer – Jaisalmer News     |     Mp Kangana Ranaut Said- Congress Had Strangled The Constitution By Imposing Emergency – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal:सांसद कंगना रणौत बोलीं     |     शुभमन गिल नादान कप्तान, ब्रह्मास्त्र का इस्तेमाल करने में पूरी तरह से चूके     |     ‘फुलेरा’ नहीं… यहां हुई है ‘पंचायत’ से ‘पंचायत 4’ तक की शूटिंग, जान लें सही पता नहीं तो पहुंच जाएंगे दूसरे गांव     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088