Palmistry Lucky Sign : हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर मौजूद कुछ रेखाओं और चिन्हों को बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि यह व्यक्ति के लव, करियर,संतान, स्वास्थ्य और सुखी जीवन का संकेत देती है। हथेली पर कई बार ऐसे चिन्ह और योग बनते हैं, जिसका व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इससे पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बड़े बदलाव होने के इशारा माना जाता है। इसी प्रकार से हथेली पर लक्ष्मी योग बनना बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि जिन लोगों की हथेली पर लक्ष्मी योग का निर्माण होता है, ऐसे लोगों को जीवन में कभी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है और व्यक्ति का जीवन सुख-सुविधाओं में व्यतीत होता है। आइए जानते हैं लक्ष्मी योग के बारे में…
कब बनता है लक्ष्मी योग ?
हथेली पर कुछ विशेष योग को लक्ष्मी योग माना जाता है। मान्यता है कि इस योग से जातक पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और इस योग का निर्माण कई रूपों में होता है। हथेली पर मणिबंध पर एक सीधी रेखा शुरु होकर शनि पर्वत पर पहुंचे। साथ ही चंद्र पर्वत से एक रेखा शुरु होकर सूर्य पर्वत पर पहुचें, तो इससे लक्ष्मी योग का निर्माण होता है। मान्यता है कि इससे व्यक्ति को बहुत जल्द ही धनवान हो जाता है और ऐशो-आराम में जीवन व्यतीत करता है।
हथेली पर मणिबंध रेखा से भाग्य रेखा, सूर्य रेखा और बुध रेखा के निकलना बेहद शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इससे नवलक्ष्मी योग का निर्माण होता है। जिससे व्यक्ति बढ़ती उम्र के साथ खूब धन-दौलत कमाता है। जातक का हर कार्य में भाग्य साथ होता है और ऐसे लोग राजा समान जीवन
हथेली पर गुरु,शुक्र, चंद्रमा और बुध पर्वत उभरा हुआ हो और लालिमा लिए हो, तो ऐसे लोगों को धन-दौलत की कभी नहीं होती है। इस योग से व्यक्ति की लग्जरी लाइफस्टाइल होती है और जीवन में खुशियां ही खुशियां आती हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.