Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Himachal News: बरोटीवाला के कुंजाहल में कूड़े में मिला पांच माह का भ्रूण, बैग खींच रहे थे कुत्ते; जानें IPL में राशिद खान के खिलाफ कैसा है सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड, आंकड़े देख आप भी रह जाएंगे हैरान पवन सिंह का सालों पुराना गाना फिर हुआ वायरल, चांदनी सिंह संग दिखा रोमांटिक अंदाज, लाखों में मिले व्यूज भूकंप आते ही आपका फोन करेगा अलर्ट, ऑन कर लें ये सेटिंग्स PPF, KVP, SSY की ब्याज दरों पर सरकार ने लिया ये फैसला, 30 जून तक के लिए फिक्स किया इंटरेस्ट रेट Keep Your Skin Hydrated and Fresh During Fasts! फिरोजपुर पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस हर्ष बांगड़, जेल हवालातियों और कैदियों की सुनी समस्याएं अगर दुनिया के सारे ग्लेशियर पिघल जाएं तो क्या होगा? वैज्ञानिकों की यह भविष्यवाणी कर देगी आपके रोंगटे खड़े This IPL, Celebrate MS Dhoni's Unbreakable Legacy with Men of Platinum Bihar News: Union Minister Ramdas Athawale Targeted Congress-rjd: Gaya News, Assembly Elections - Amar Ujala Hindi News Live

हरियाणा में पंचायत चुनाव इसी दिन खत्म होंगे; पैरोल पर 2 राज्यों में 3 इलेक्शन हुए

हिसार: उत्तर प्रदेश (UP) के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रह रहे डेरा सच्चा सौदा मुखी राम रहीम की पैरोल में 5 दिन बचे हैं। राम रहीम की 40 दिन की पैरोल 25 नवंबर को खत्म हो रही है। पैरोल खत्म होते ही वह वापस रोहतक की सुनारिया जेल में चला जाएगा।खास बात यह है कि उसी दिन हरियाणा में पंचायती चुनावों का तीसरा व अंतिम चरण पूरा हो जाएगा। अंतिम चरण में हिसार, फरीदाबाद, पलवल और फतेहाबाद में 25 नवंबर को पंच-सरपंच का मतदान-मतगणना होनी हैं।डेरा मुखी राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत।राम रहीम ने इस बार पैरोल के दौरान अपने श्रद्धालुओं के समक्ष अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को रुहानी दीदी उर्फ रुह दी का नाम दे दिया। वहीं राम रहीम ने गद्दी हनीप्रीत देने की चर्चाओं पर भी जवाब दिया कि वह गुरू है और वही रहेगा। राम रहीम ने इस तरह की चर्चाओं पर कड़ी नाराजगी भी जताई। इतना ही नहीं प्रेमियों ने अब उसे पिता जी के साथ साथ बापू की उपाधि भी दे दी।राम रहीम की पैरोल में हुए 3 चुनावराम रहीम ने 40 दिन की पैरोल में तीन चुनाव देखें। इनमें हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में चुनाव हुए।राम रहीम को पैरोल मिली थी तो हरियाणा में आदमपुर उपचुनाव की घोषणा हो गई। जिसकी वोटिंग के बाद रिजल्ट भी आ चुका है। जिसमें भाजपा के भव्य बिश्नोई चुनाव जीते।हरियाणा के पंचायत चुनाव हुए। 18 जिलों में 2 चरणों में चुनाव हो चुके हैं। तीसरे व अंतिम चरण के लिए चुनाव 25 नवंबर को हैं। इस दौरान कई भाजपा नेताओं ने राम रहीम का आशीर्वाद लिया।हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को वोटिंग हो चुकी है। मतगणना 8 दिसंबर को होनी है। तब तक राम रहीम जेल पहुंच चुका होगा। हिमाचल में भाजपा से परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने राम रहीम का आशीर्वाद लिया था।राम रहीम के पैरोल पर घमासान भी मचा लेकिन हरियाणा CM ने पल्ला झाड़ लिया।पहले भी चुनाव कनेक्शन रहाराम रहीम को पहली बार 21 दिन की फरलो मिली थी तो वह गुरुग्राम आश्रम में रुका। उस समय पंजाब में विधानसभा चुनाव थे। डेरा सच्चा सौदा का पंजाब में काफी प्रभाव है। इसके बाद उसे दूसरी बार जून 2022 में 30 दिन की पैरोल मिली तो वह बरनावा आश्रम में रहा। दूसरी बार हरियाणा में नगर निकाय चुनाव होने थे।राम रहीम के सत्संग में हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, करनाल की मेयर रेणूबाला और हिसार मेयर गौतम सरदाना की पत्नी ने भी आशीर्वाद लिया।खुलकर सत्संग किए, 2 गाने भी लांच किएपैरोल पर आए राम रहीम ने इस बार हरियाणा सरकार के आशीर्वाद से बरनावा आश्रम में खुलकर सत्संग किया। उसने 2 गाने भी लांच किए।इसके अतिरिक्त पंजाब, मध्यप्रदेश, हरियाणा, यूपी, बिहार, नेपाल, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र राज्यों में डेरा प्रेमियों से सत्संग के दौरान संवाद भी किया।

904540cookie-checkहरियाणा में पंचायत चुनाव इसी दिन खत्म होंगे; पैरोल पर 2 राज्यों में 3 इलेक्शन हुए
Artical

Comments are closed.

Himachal News: बरोटीवाला के कुंजाहल में कूड़े में मिला पांच माह का भ्रूण, बैग खींच रहे थे कुत्ते; जानें     |     IPL में राशिद खान के खिलाफ कैसा है सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड, आंकड़े देख आप भी रह जाएंगे हैरान     |     पवन सिंह का सालों पुराना गाना फिर हुआ वायरल, चांदनी सिंह संग दिखा रोमांटिक अंदाज, लाखों में मिले व्यूज     |     भूकंप आते ही आपका फोन करेगा अलर्ट, ऑन कर लें ये सेटिंग्स     |     PPF, KVP, SSY की ब्याज दरों पर सरकार ने लिया ये फैसला, 30 जून तक के लिए फिक्स किया इंटरेस्ट रेट     |     Keep Your Skin Hydrated and Fresh During Fasts!     |     फिरोजपुर पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस हर्ष बांगड़, जेल हवालातियों और कैदियों की सुनी समस्याएं     |     अगर दुनिया के सारे ग्लेशियर पिघल जाएं तो क्या होगा? वैज्ञानिकों की यह भविष्यवाणी कर देगी आपके रोंगटे खड़े     |     This IPL, Celebrate MS Dhoni’s Unbreakable Legacy with Men of Platinum     |     Bihar News: Union Minister Ramdas Athawale Targeted Congress-rjd: Gaya News, Assembly Elections – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088