तीज त्योहारों पर मेहंदी जरूर लगाई जाती हैं। सावन के महीने में आने वाली हरियाली तीज पर महिलाएं अपने हाथों को सुंदर मेहंदी डिजाइन से रचाती हैं। त्योहारों के सीजन में महिलाएं सजने-संवरने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। हरियाली तीज पर भी महिलाएं पूरी तरह श्रृंगार करती हैं और ये मेहंदी के बिना अधूरा होता है। महिलाएं मेहंदी के नए डिजाइंस तलाशती हैं। जो रचने के बाद सबसे सुंदर दिखें। ऐसे में यहां हम कुछ ट्रेंडी बैक हेंड मेहंदी डिजाइंस शेयर कर रहे हैं। ये डिजाइन्स लगने के बाद काफी कमाल लगते हैं। इन डिजाइन को आप रक्षाबंधन पर भी लगवा सकते हैं। ये बैक हेंड मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंडी है। देखिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन की फोटोज-

लेटेस्ट और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन लगवाना है तो इस तरह के डिजाइन को लगवा सकते हैं। इस डिजाइन को आप खुद भी लगा सकती हैं। जिन महिलाओ के पास समय की कमी है वह भी इस तरह के डिजाइन को लगा सकती हैं।

छोटी-छोटी बूटियों के डिजाइन को भी आप हाथों में लगा सकते हैं। इस डिजाइन में उंगलियों पर थोड़ा हैवी डिजाइन लग है। लड़कियां भी इस तरह के डिजाइन को लगा सकती हैं।

थोड़ा ऊपर से मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह के डिजाइन को लगा सकती हैं। ये बैंगल डिजाइन वाला पैटर्न है। रचने के बाद ये काफी अच्छा लगेगा और हर कोई तारीफ भी करेगा।

आजकल उंगलियों पर हैवी मेहंदी डिजाइन लगाना पसंद किया जाता है। हाथों के पीछे इस तरह का डिजाइन थोड़ा हटके लुक देता है। हाथों के पीछे इस तरह का मेहंदी डिजाइन काफी अच्छा लगता है।

अगर आपको फूलों का डिजाइन पसंद हैं तो यह डिजाइन आपके लिए है। इस बना डिजाइन बेहद सिंपल है और आसानी से बनाया जा सकता है। फूलों का ये पैटर्न बैक हेंड में काफी अच्छा लगता है।

Comments are closed.