Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
मच्छरों का आतंक होगा खत्म, अपनाएं ये आसान उपाय PM Modi joins AI Ghibli art trend: 'Main character? No, he’s the whole storyline' | India News Bettiah News: Two Parties Fight Over Dance During Shraddha Program Near Cemetery, Ten People Injured - Amar Ujala Hindi News Live Rana Sanga Controversy: Mp Ramjilal Suman Gave Challenge For April 12 To Karni Sena - Amar Ujala Hindi News Live - Up:सांसद रामजीलाल सुमन का एलान, बोले Uttarakhand New Chief Secretary Ias Anand Bardhan Profile Know About His Experience - Amar Ujala Hindi News Live Mp News Husband Sits On Dharna In Gwalior Out Of Fear Of His Wife Says Sir Please Punish My Wife - Gwalior News - Mp News:ग्वालियर में पत्नी के डर से धरने पर बैठा पति, बोला Alwar Crime: पुत्री से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कठोर कारावास और अर्थदंड, पॉक्सो कोर्ट ने दिया फैसला Himachal Sirmaur Dispute Arises Over Inter-caste Marriage Protest Outside The Police Station - Amar Ujala Hindi News Live विराट कोहली ने चकनाचूर किया शिखर धवन का रिकॉर्ड, बन गए नंबर एक बल्लेबाज Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से इस शख्स का कटा पत्ता, शो छोड़ने की बताई असली वजह

हवाई यात्रियों ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 17 नवंबर को इतने लोगों ने भरी उड़ान


सर्दियों में भी मांग मजबूत रहने की उम्मीद- India TV Paisa

Photo:AIR INDIA सर्दियों में भी मांग मजबूत रहने की उम्मीद

घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या रविवार को पहली बार पांच लाख के आंकड़े को पार कर गई। घरेलू हवाई यातायात के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक दिन में 5 लाख से ज्यादा लोगों ने हवाई यात्रा की है। नागर विमानन मंत्रालय ने सोमवार शाम को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पोस्ट कहा कि 17 नवंबर को भारतीय विमानन क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक मील का पत्थर पार किया, इस दिन 5,05,412 घरेलू यात्रियों ने एक ही दिन में प्रस्थान किया। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, एयरलाइन कंपनियों ने रविवार (17 नवंबर) को 3,173 उड़ानों का परिचालन किया और 5,05,412 यात्रियों ने इन उड़ानों के जरिए यात्रा की। 

सर्दियों में भी मांग मजबूत रहने की उम्मीद

नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि इन आंकड़ों से पता चलता है कि हवाई यात्रा अब ज्यादा लोगों की पहुंच में है। उन्होंने कहा कि ये उपलब्धि उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान) जैसी योजनाओं की वजह से हासिल हो पाई है। क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना उड़ान की शुरुआत अक्टूबर, 2016 में हुई थी। ट्रैवल प्लेटफॉर्म क्लियरट्रिप के वाइस प्रेसिडेंट (एयर कैटेगरी) गौरव पटवारी ने कहा, ‘‘ यात्रियों की संख्या बढ़ने की मुख्य वजह त्योहारी मांग और शादी-ब्याह की शुरुआत है। हमें उम्मीद है कि सर्दियों में भी मांग मजबूत बनी रहेगी।’’ 

एयरलाइन कंपनियों का समय पर सेवाएं देने का रिकॉर्ड हुआ प्रभावित

हालांकि, हाल के दिनों में अलग-अलग कारणों से एयरलाइन कंपनियों का समय पर सेवाएं देने (ओटीपी) का रिकॉर्ड प्रभावित हुआ है। इंडिगो का ओटीपी रविवार को 74.2 प्रतिशत रहा। इसके बाद अलायंस एयर का 71 प्रतिशत और अकासा एयर का 67.6 प्रतिशत था। अन्य एयरलाइन कंपनियों में स्पाइसजेट और एयर इंडिया का ओटीपी क्रमशः 66.1 प्रतिशत और 57.1 प्रतिशत रहा। 

29 मार्च, 2025 तक चलेगा विंटर प्रोग्राम

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अक्टूबर में कहा था कि भारतीय एयरलाइन कंपनियां 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विंटर प्रोग्राम में 124 एयरपोर्ट से हर हफ्ते 25,007 उड़ानें संचालित करेंगी। विंटर प्रोग्राम 27 अक्टूबर, 2024 से शुरू होकर 29 मार्च, 2025 तक जारी रहेगा।

Latest Business News





Source link

1909710cookie-checkहवाई यात्रियों ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 17 नवंबर को इतने लोगों ने भरी उड़ान
Artical

Comments are closed.

मच्छरों का आतंक होगा खत्म, अपनाएं ये आसान उपाय     |     PM Modi joins AI Ghibli art trend: ‘Main character? No, he’s the whole storyline’ | India News     |     Bettiah News: Two Parties Fight Over Dance During Shraddha Program Near Cemetery, Ten People Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rana Sanga Controversy: Mp Ramjilal Suman Gave Challenge For April 12 To Karni Sena – Amar Ujala Hindi News Live – Up:सांसद रामजीलाल सुमन का एलान, बोले     |     Uttarakhand New Chief Secretary Ias Anand Bardhan Profile Know About His Experience – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp News Husband Sits On Dharna In Gwalior Out Of Fear Of His Wife Says Sir Please Punish My Wife – Gwalior News – Mp News:ग्वालियर में पत्नी के डर से धरने पर बैठा पति, बोला     |     Alwar Crime: पुत्री से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कठोर कारावास और अर्थदंड, पॉक्सो कोर्ट ने दिया फैसला     |     Himachal Sirmaur Dispute Arises Over Inter-caste Marriage Protest Outside The Police Station – Amar Ujala Hindi News Live     |     विराट कोहली ने चकनाचूर किया शिखर धवन का रिकॉर्ड, बन गए नंबर एक बल्लेबाज     |     Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से इस शख्स का कटा पत्ता, शो छोड़ने की बताई असली वजह     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088