चंडीगढ़: सिद्धू मूसेवाला।पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर शगनप्रीत को झटका लगा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने शगनप्रीत की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। शगनप्रीत इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में है। हालांकि हाईकोर्ट ने भारत आने पर उसे सिक्योरिटी देने के लिए कहा है। इस बारे में विस्तृत आदेश आना बाकी है। मूसेवाला का 29 मई को कत्ल कर दिया गया था। जिसके बाद शगनप्रीत ने भी गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ से जान का खतरा बताकर सिक्योरिटी मांगी थी।विक्की मिड्डूखेड़ा का कत्ल करने वाले शार्पशूटर्स को पनाह देने के केस में शगनप्रीत का नाम आया था।मिड्डूखेड़ा कत्लकांड का आरोपी शगनप्रीतशगनप्रीत मोहाली में कत्ल किए अकाली नेता विक्की मिड्डूखेड़ा के कत्ल का आरोपी है। पुलिस का दावा है कि शगनप्रीत ने मिड्डूखेड़ा के कातिल शार्पशूटर्स को पनाह दी। मिड्डूखेड़ा की पहचान करवाई। उन्हें गाड़ी भी उपलब्ध कराई। इसके बाद उसे इस केस में नामजद किया गया। हालांकि शगनप्रीत ने इससे इनकार किया है। उसने कहा कि ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद उसे बाद में इस केस में नामजद किया गया।मिड्डूखेड़ा के कत्ल के बदले में मूसेवाला को मारालॉरेंस गैंग ने पुलिस पूछताछ में कहा कि विक्की मिड्डूखेड़ा के कत्ल में अप्रत्यक्ष तरीके से सिद्धू मूसेवाला का भी हाथ था। इसलिए उन्होंने मूसेवाला की हत्या की। मिड्डूखेड़ा गैंगस्टर लॉरेंस का कॉलेज फ्रैंड था। उसके कत्ल के बाद लॉरेंस ने मूसेवाला को मारने की कसम खाई थी।

Comments are closed.