Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Top officials of Hyderabad cricket body held for forgery, graft | India News Bihar: Ec Issues Fact Check On Statements Of Tejashwi Manoj Jha Says More Than 4 Crore Forms Received So Far - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar:तेजस्वी और मनोज झा के बयानों पर Ec ने जारी किया ‘फैक्ट... Kanwar Yatra: Route Diversion Of Heavy Vehicles Will Happen From 12 Tonight, One Lane Reserved For Kanwadias - Amar Ujala Hindi News Live Weather : पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी: 87 सड़कें ब्लॉक, आज बंद रहेंगे सभी स्कूल; यलो अलर्ट जारी Delhi News: दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका पर ईडी से मांगा जवाब Indore: In Indore, Wife Threatens Husband- 'have You Forgotten Sonam's Case', Husband Complains To Police - Amar Ujala Hindi News Live - Indore:इंदौर में पत्नी ने दी पति को धमकी Maharashtra Update Mumbai Thane Palghar Pune Crime Politics Education Event And Other News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live - Maharashtra:iit छात्र का दावा No Need To Go To Aiims For Treatment Of Heart Disease, Pediatric Ctvs Surgery Will Start In Jk Hospital - Amar Ujala Hindi News Live Shimla: Minister Jagat Negi Statement On Kangana Ranaut, Saying - There Is A Difference Between Reel Life An - Amar Ujala Hindi News Live - Shimla:कंगना रणौत पर मंत्री जगत नेगी ने कसा तंज, बोले विराट कोहली से इस बयान की उम्मीद थी क्या आपको, टेस्ट रिटायरमेंट के पीछे इशारों में बताया ये बड़ा कारण

‘हाईवे’ में आलिया भट्ट की आवाज बनीं सिंगर की 39 की उम्र में मौत, एआर रहमान संग किया था काम


Haniya Aslam- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
हानिया असलम।

पाकिस्तानी की जानी मानी संगीतकार हनिया असलम का 11 अगस्त, रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। हनिया के चचेरी बहन और संगीत में उनका साथ देने वाली जेब बंगश ने इंस्टाग्राम पर इस खबर की पुष्टि की। दोनों बहनों को जेब-हनिया की जोड़ी के नाम से जाना जाता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक हनिया की मौत ठीक दिल का दौरा पड़ने के बाद हुई। जेब ने इंस्टाग्राम पर गायिका हनिया असलम को श्रद्धांजलि देते हुए कई तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, ‘हनिनी’।

भारतीय फिल्मों में भी किया काम

जेब और हनिया ने ‘मद्रास कैफे’ और ‘हाईवे’ जैसी भारतीय फिल्मों में भी साथ काम किया है। ‘हाईवे’ में ‘सोहा साहा’ गाने को हानिया ने आवाज दी, वो आलिया भट्ट की प्ले बैक सिंगर बनी थीं। इस फिल्म के दौरान ही उन्हें एआर रहमान संग काम करने का भी मौका मिला। बहन जेब के हालिया पोस्ट को देखने के बाद भारतीय कलाकार भी अपनी प्रतिक्रायाएं जाहिर कर रहे हैं। डायरेक्टर किरण राव से लेकर गायक स्वानंद किरकिरे ने अपनी संवेदना जाहिर की है। स्वानंद किरकिरे ने पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए लिखा, ‘WTF… क्या हुआ? OMG।’

यहां देखें पोस्ट

कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय सिंगर और एक्टर अनिरुद्ध वर्मा ने लिखा, ‘मुझे यह सुनकर बहुत दुख हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उनका संगीत हमेशा याद रखा जाएगा।’ अपने बैंड ‘जोश द बैंड’ के लिए मशहूर रूप मगन और कुर्रम हुसैन की भारतीय-पाकिस्तानी जोड़ी ने हानिया असलम की तस्वीर के साथ एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘आज, हमारे संगीत उद्योग ने एक बेहतरीन कलाकार और आत्मा खो दी है। हानिया आपको कभी नहीं भुलाया जाएगा। आर.आई.पी.’

स्वानंद ने भी जताया दुख

भारतीय गायक और अभिनेता स्वानंद किरकिरे ने पोस्ट पर रिएक्शन के बाद एक खास पोस्ट भी हनिया के लिए साझा किया और लिखा, ‘मेरी प्यारी हनिया असलम अब नहीं रहीं। उन्हें कल रात कार्डियक अरेस्ट हुआ और शांतिपूर्वक उनका निधन हो गया। हमने ‘कहो क्या ख्याल है’ में साथ काम करते हुए एक खास रिश्ता साझा किया था।’ हनिया की मौत की खबर वायरल होते ही भारत और पाकिस्तान में उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

इन गानों के लिए जानी जाती हैं हनिया अललम

हनिया के चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर गायिका की मौत पर दुख जताया है। हनिया असलम पाकिस्तानी संगीत उद्योग में एक लोकप्रिय गायिका रही हैं, उन्होंने 2007 में बंगश के साथ ‘ज़ेब-हनिया’ नामक एक बैंड बनाकर अपने संगीत करियर की शुरुआत की थी। 2014 में आला तालीम के लिए कनाडा जाने से पहले उन्होंने कई हिट गाने दिए। हनिया असलम और बंगश ने कोक स्टूडियो पाकिस्तान को कई हिट गाने दिए हैं। उनके कुछ सबसे मशहूर गानों में  ‘तन डोले’, ‘दोस्ती’, ‘दिल पगला’, ‘अहान’ और ‘सह ना सके’ शामिल हैं। 

Latest Bollywood News





Source link

1302030cookie-check‘हाईवे’ में आलिया भट्ट की आवाज बनीं सिंगर की 39 की उम्र में मौत, एआर रहमान संग किया था काम
Artical

Comments are closed.

Top officials of Hyderabad cricket body held for forgery, graft | India News     |     Bihar: Ec Issues Fact Check On Statements Of Tejashwi Manoj Jha Says More Than 4 Crore Forms Received So Far – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar:तेजस्वी और मनोज झा के बयानों पर Ec ने जारी किया ‘फैक्ट चेक’, कहा     |     Kanwar Yatra: Route Diversion Of Heavy Vehicles Will Happen From 12 Tonight, One Lane Reserved For Kanwadias – Amar Ujala Hindi News Live     |     Weather : पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी: 87 सड़कें ब्लॉक, आज बंद रहेंगे सभी स्कूल; यलो अलर्ट जारी     |     Delhi News: दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका पर ईडी से मांगा जवाब     |     Indore: In Indore, Wife Threatens Husband- ‘have You Forgotten Sonam’s Case’, Husband Complains To Police – Amar Ujala Hindi News Live – Indore:इंदौर में पत्नी ने दी पति को धमकी     |     Maharashtra Update Mumbai Thane Palghar Pune Crime Politics Education Event And Other News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live – Maharashtra:iit छात्र का दावा     |     No Need To Go To Aiims For Treatment Of Heart Disease, Pediatric Ctvs Surgery Will Start In Jk Hospital – Amar Ujala Hindi News Live     |     Shimla: Minister Jagat Negi Statement On Kangana Ranaut, Saying – There Is A Difference Between Reel Life An – Amar Ujala Hindi News Live – Shimla:कंगना रणौत पर मंत्री जगत नेगी ने कसा तंज, बोले     |     विराट कोहली से इस बयान की उम्मीद थी क्या आपको, टेस्ट रिटायरमेंट के पीछे इशारों में बताया ये बड़ा कारण     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088