Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Khargone: नर्मदा किनारे की शासकीय जमीनों पर JCB से हो रहा कब्जा, फसल बोकर करवा रहे तहसील से दंड Sirohi News: दो अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार दंपति को मारा चाकू, हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर Shimla News 84-year-old Woman Gets Bail After 4 Months In Chitta Case - Amar Ujala Hindi News Live KKR vs RCB: विराट कोहली से मिलने के लिए मैदान के अंदर पहुंचा फैन, जाकर लेट गया उनके आगे, देखें VIDEO 'I had a dream': Education a casualty as camp kids stare at uncertainty | India News Bihar News : Rjd Welcome Cm Nitish Kumar Iftar Party Boycott By Muslim Organizations Bihar - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur : अप्रैल के पहले सप्ताह से सेंट्रल से दौड़ने लगेगी मेट्रो, CM करेंगे निरीक्षण, मिनट टू मिनट प्रोग्राम Jal Hai To Kal Hai Painting Competition Organized By Amar Ujala Children Showed Their Creative Skills - Amar Ujala Hindi News Live Chhindwara News: आदेश के बाद भी नहीं हुआ श्रम निरीक्षक का स्थानांतरण, प्रशासनिक प्रक्रिया पर उठे सवाल Jaipur News: 'एक पलड़े में बाबर और राणा सांगा कभी नहीं रख पाएंगे समीक्षक', रामजीलाल के बयान पर शेखावत का हमला

हाथ में कटा सिर और मुंह में सिगार, ‘घाटी’ में खूनी खेल खेलेगी साउथ की ये हसीना, दिखा भयानक अवतार


Anushka Shetty- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
‘घाटी’ से अनुष्का शेट्टी का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी।

अनुष्का शेट्टी साउथ सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध और वर्सेटाइल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अभिनेत्री की सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि हिंदी भाषी दर्शकों के बीच भी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। आज एक्ट्रेस अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं और हर तरफ से उन्हें बर्थडे से लिए शुभकामनाएं मिल रही हैं। एक्ट्रेस के बर्थडे के मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘घाटी’ के मेकर्स की ओर से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर और टीजर जारी किया गया है, जिसने अभिनेत्री के फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी है। घाटी में अपने इंटेंस लुक से अनुष्का शेट्टी ने फैंस को हैरान कर दिया है।

घाटी में खूंखार लुक में नजर आएंगी अनुष्का शेट्टी

मेकर्स की ओर से ‘घाटी’ की जो झलक शेयर की गई है, उसमें घाटी में कुछ लोगों को कंधे पर भारी-भरकम सामान लादकर चलते देखा जा सकता है। आस-पास पुलिसवालों की भी हलचल है। इसी बीच अनुष्का शेट्टी की धमाकेदार एंट्री होती है। वह निडर भाव से एक बस में सवार होती हैं और अपने पीछे खड़े शख्स का गला काटती दिखाई देती हैं। इसके बाद वह अपने हाथ में कटा हुआ सिर लेकर, खून से लथपथ सिगार पीती नजर आती हैं।

घाटी से अनुष्का शेट्टी की पहली झलक

घाटी की पहली झलक जारी करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- ‘भयंकर और खतरनाक। विटनेस द क्वीन अनुष्का शेट्टी, सांस लेती हुई आग। घाटी की झलक जारी कर दी गई है।’ इसी के साथ मेकर्स की ओर से ये भी बताया गया है कि फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम यानी पांच भाषाओं में रिलीज होगी। वीडियो पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है और अभिनेत्री के लुक की जमकर तारीफ की है।

कथानार में भी आएंगी नजर

इससे पहले घाटी के मेकर्स की ओर से फिल्म का पोस्टर शेयर किया गया था, जिसमें अनुष्का शेट्टी खून से लथपथ हालत में सिगार पीती नजर आई थीं। मेकर्स की ओर से इस पोस्टर में अनुष्का को ‘द क्वीन’ कहकर संबोधित किया गया है। बता दें, अनुष्का जल्द ही एक अन्य फिल्म में भी नजर आएंगी। अभिनेत्री ‘कथानार’ में दिखाई देंगी, जो 2025 में रिलीज होगी। फैंस अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

Latest Bollywood News





Source link

1846180cookie-checkहाथ में कटा सिर और मुंह में सिगार, ‘घाटी’ में खूनी खेल खेलेगी साउथ की ये हसीना, दिखा भयानक अवतार
Artical

Comments are closed.

Khargone: नर्मदा किनारे की शासकीय जमीनों पर JCB से हो रहा कब्जा, फसल बोकर करवा रहे तहसील से दंड     |     Sirohi News: दो अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार दंपति को मारा चाकू, हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर     |     Shimla News 84-year-old Woman Gets Bail After 4 Months In Chitta Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     KKR vs RCB: विराट कोहली से मिलने के लिए मैदान के अंदर पहुंचा फैन, जाकर लेट गया उनके आगे, देखें VIDEO     |     ‘I had a dream’: Education a casualty as camp kids stare at uncertainty | India News     |     Bihar News : Rjd Welcome Cm Nitish Kumar Iftar Party Boycott By Muslim Organizations Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur : अप्रैल के पहले सप्ताह से सेंट्रल से दौड़ने लगेगी मेट्रो, CM करेंगे निरीक्षण, मिनट टू मिनट प्रोग्राम     |     Jal Hai To Kal Hai Painting Competition Organized By Amar Ujala Children Showed Their Creative Skills – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chhindwara News: आदेश के बाद भी नहीं हुआ श्रम निरीक्षक का स्थानांतरण, प्रशासनिक प्रक्रिया पर उठे सवाल     |     Jaipur News: 'एक पलड़े में बाबर और राणा सांगा कभी नहीं रख पाएंगे समीक्षक', रामजीलाल के बयान पर शेखावत का हमला     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088