हाथ से पैसे छूटना, घंटी और शंख की आवाज आना है किस बात का संकेत? शकुन शास्त्र से जानें शुभ-अशुभ समाचार
शकुन शास्त्र एक ऐसी विद्या है, जो हमें हमारे आसपास होने वाली घटनाओं से मिल रहे संकेतों की जानकारी देती है। दरअसल, हमारे साथ जो कुछ भी होता है वह हमें आने वाले समय के संबंध में जानकारी देने का काम करता है। अगर हम इन्हें समझ लें तो शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे में पहले ही पता कर सकते हैं।
हाथ या जेब से पैसे गिरना हो चिड़िया का आंगन में फुदकना या फिर कौवे की आवाज आना ये सारी चीजें हमें कोई ना कोई समाचार देने के लिए होती है। अगर शुभ काम करने से पहले या कहीं जाने से पहले हम अपने आसपास चल रही इन चीजों को समझ लें तो बहुत कुछ ठीक कर सकते हैं। चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ संकेतों की जानकारी देते हैं।
हाथ से पैसे गिरना (Shakun Shastra)
कई बार ऐसा होता है कि हम किसी से पैसों का लेनदेन कर रहे होते हैं तो हमारे हाथ से पैसे अचानक से छूट जाते हैं। अगर ऐसा होता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। ये शुभ संकेत है जो आपको भविष्य में जेब नोटों से भरी होने का संदेश दे रहा है।
बारिश में भीगना
अगर आप घर से निकलते हैं और अचानक से बारिश में भीग जाते हैं तो यह इंद्रदेव और माता अन्नपूर्णा का आशीर्वाद होता है। घर से निकलते ही बारिश में भीगने शुभ माना गया है। अगर आप बचने की सोच रहे हैं फिर भी भीग गए हैं तो समझ जाइए की आर्थिक संकट टलने वाला है। यह व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति दिलाता है और अगर पैसा किसी को दिया है तो वापस आने की संभावना होती है।
सफाईकर्मी दिखना
सुबह-सुबह अक्सर जब हम घर से बाहर निकलते हैं तो रोड पर हमें सफाई कर्मचारी साफ सफाई करते हुए दिखाई देते हैं। यह बहुत शुभ संकेत होता है जो हमें यह बताता है कि हमारे सारे काम बनने वाले हैं।
मंदिर की घंटी की आवाज
घर से बाहर निकलते समय अगर आपको मंदिर में हो रही आरती या घंटे की आवाज आती है तो यह बहुत ही शुभ होता है। अगर हम किसी आवश्यक काम से जा रहे हैं तो इसकी पूरी संभावना रहती है कि वह काम जरुर सफल होगा।
शंख या वीणा की आवाज
अगर आपको किसी अच्छे काम के लिए जाना है और संख्या बिना की आवाज सुनाई दे रही है तो यह भगवान का आशीर्वाद है। इस दिन आप अपनी मनचाही मनोकामना को पूरा कर सकते हैं।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।
