Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

हिमाचल:छुट्टी के बाद खेल मैदान खुले नहीं रखे तो कार्रवाई, उच्च शिक्षा निदेशालय ने जारी किए चेतावनी पत्र – Action Will Be Taken If The Playground Is Not Kept Open After The Holiday, The Directorate Of Higher Education


Action will be taken if the playground is not kept open after the holiday, the Directorate of Higher Education

उच्च शिक्षा निदेशालय हिमाचल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में स्कूल और कॉलेज बंद होने के बाद खेल मैदान खुले नहीं रखने पर अब कार्रवाई की जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिला अधिकारियों को इस बाबत चेतावनी पत्र जारी किए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश का हवाला भी दिया गया है। सोमवार को जारी पत्र में निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा कि छुट्टी के बाद घर में मोबाइल का अधिक प्रयोग करने पर सरकार ने खेल मैदान खोलने का फैसला लिया है। कुछ स्कूलों में इन आदेशों का पालन नहीं होने पर निदेशालय ने संज्ञान लेते हुए जिला अधिकारियों को हिदायत जारी की है।

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार ने सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों के खेल मैदान शिक्षण अवधि के बाद भी खुले रखने का निर्णय लिया है। इन शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थी दैनिक शिक्षण अवधि के बाद भी खेल परिसर का उपयोग खेलकूद गतिविधियों के लिए कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को खेल गतिविधियों में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है और उनके डिजिटल और भौतिक जीवन के बीच एक स्वस्थ संतुलन बनाने का अवसर प्रदान करना है। वर्तमान में युवा शारीरिक गतिविधियों के बजाय अत्यधिक मोबाइल उपयोग में व्यस्त रहते हैं। इसके कारण युवाओं में अवसाद जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। ऐसे में युवा ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक कार्यों में करने की आवश्यकता है।

 



Source link

1023480cookie-checkहिमाचल:छुट्टी के बाद खेल मैदान खुले नहीं रखे तो कार्रवाई, उच्च शिक्षा निदेशालय ने जारी किए चेतावनी पत्र – Action Will Be Taken If The Playground Is Not Kept Open After The Holiday, The Directorate Of Higher Education
Artical

Comments are closed.

Jerusalem and Tel Aviv make ‘most favorite’ cities list for 2025     |     Israeli forces uncover missile launchers in Gaza cemetery     |     पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम: तरनतारन में मिला IED, 15 अगस्त पर बीकेआई और आईएसआई की थी बड़ी साजिश     |     Bihar: Interstate Gang Of Cyber Thugs Busted, Fraud Of Rs 8.33 Crore Revealed – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ideologically hollow Cong systematically attacking constitutional institutions: BJP | India News     |     Construction Of Ring Road Start In Aligarh In August 2026 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dehradun: 11-year-old Child Dies After Drowning In Water Filled In Empty Plot Of Mdda Colony, Uproar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: स्वतंत्रता दिवस समारोह से एक सप्ताह पहले लाल किले में मिले दो कारतूस     |     Krishna Guruji’s Unique Initiative On Rakshabandhan, Will Get Rakhi Tied By Women In Indore’s Leprosy Ashram – Amar Ujala Hindi News Live     |     Alwar News: हाथ जोड़कर मंदिर में घुसा चोर, शिवजी को चढ़ाया जल, फिर समेट ले गया नकदी और बर्तन     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088