Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

हिमाचल के इन जिलों में आ सकती है अचानक बाढ़, IMD ने जारी की चेतावनी


मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है। चेतावनी है बाढ़ आने की। इसके लिए शिमला, किन्नौर और सिरमौर जिले बताए हैं। कहा है कि इन जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम बाढ आ सकती है, इसलिए लोगों को सावधान रहने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने बारिश, बाढ़, बिजली और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान लगाया है कि 12 में से 5 जिलों के अलग-अलग स्थानों पर भीषण बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

हल्की बारिश के बाद भारी बारिश का अनुमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि किन्नौर, मंडी, सिरमौर, सोलन और शिमला जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इससे पेड़ों, घरों, फसलों, कच्चे घरों और कमजोर ढांचों को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में मध्यम स्तर की बारिश देखने को मिली। बीते दिन यानी बुधवार को सिरमौर जिले के धौलाकुआं में 26 मिमी बारिश दर्ज की गई।

औसत से कम दर्ज की गई बारिश

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने डाटा जारी करके बताया है कि बुधवार तक राज्य में कुल 37 सड़कें बंद थीं। इसके अलावा बिजली से जुड़ी 106 योजनाएं बाधित थीं। इसके पीछे की वजह बारिश ही है। इतनी बारिश के बावजूद कुछ आंकड़े चौकाने वाले हैं। आपको बता दें कि इस सीजन में हिमाचल प्रदेश में 27 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। अगर 27 जून की तारीख को प्रदेश में मानसून की शुरूआत माने तो अब तक कुल 539 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि राज्य का औसत 678.4 मिमी है।

इस मॉनसून 158 मौतें, 1305 करोड़ का नुकसान

मगर इस बीच बारिश और इससे पैदा होने वाली समस्याओं के चलते राज्य में 158 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 30 लोगों की अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। यह आंकड़ा 27 जून से लेकर 7 सितंबर तक का है। इस मॉनसून में होने वाले नुकसान को अगर पैसे में आंका जाए तो यह करीब 1305 करोड़ है।



Source link

1501330cookie-checkहिमाचल के इन जिलों में आ सकती है अचानक बाढ़, IMD ने जारी की चेतावनी
Artical

Comments are closed.

कौन है IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा खिलाड़ी? ये पूर्व तेज गेंदबाज, नाम सुनकर यकीन नहीं होगा     |     Bengaluru stampede: ‘Free ticket’ rumour sparked stadium chaos | India News     |     Weather Suddenly Changed In Sheikhpura, Wedding Pandal Fell On Road Due To Storm And Rain, Traffic Affected – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hair Transplant Case: क्लीनिक में ट्रांसप्लांट की मशीनें-दवाएं मिलीं, डॉ. अनुष्का दो बार गश खाकर गिरीं     |     Haridwar Land Scam Ias Mayur Dixit Took Charge In Haridwar Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: दिल्ली दंगे से जुड़े मामले में 1 अगस्त को सुनवाई     |     Adda Pleaded At The Same Spot Where He Stabbed A Young Man To Death Four Days Ago In Lohe Ka Pul Area – Madhya Pradesh News     |     Kota News: Woman Bank Manager Embezzled 4.60 Crore From Customers’ Accounts, Invested Money In Stock Market – Kota News     |     Firing In Rohtak: Dispute Over Watering The Fields, Two Injured; Incident Took Place In Bahu Akbarpur Village – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal All Four Flights To Kullu Are Packed In June Tourists Are Doing Advance Booking – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088