Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Uttarakhand: पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण के साथ प्रदेश में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, हरेला तक चलेगा Rajgarh News: Martyr Chhogmal Ruhela Was Given Farewell With State Honours - Madhya Pradesh News The Demand For Gurjar Reservation Has Once Again Intensified In Rajasthan. - Amar Ujala Hindi News Live Himachal : पालमपुर के भट्टू फाटक के पास स्कूल और निजी बस में टक्कर, 17 बच्चों और सवारियों की बाल-बाल बची जान रोहित-कोहली के रिटायरमेंट पर आया टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का बयान, इंग्लैंड दौरे पर दबाव को लेकर कही ये बात 'युजवेंद्र चहल के नाम पर...', यूजर के कमेंट पर भड़की आरजे महवश, दिया करारा जवाब सर्राफा बाजार में मचा 'शोर', सोना-चांदी पहुंचे रिकॉर्ड लेवल पर, जानें क्या है नया भाव RCB victory parade stampede: Seemanth Kumar Singh appointed new Bengaluru commissioner after Siddaramaiah’s action against top cops | India News Bihar News: Waterlogging Will No Longer Trouble Patna During Monsoon - Amar Ujala Hindi News Live Bakrid: 5.50 Lakh Padwa And Dry Fruit Eating Dumba Sold For 2.85 Lakh - Amar Ujala Hindi News Live

हिमाचल में तेजी से गिर रहा तापमान, शिमला का भी बदला मौसम; बर्फबारी पर क्या अपडेट


Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में शुष्क ठंड का दौर जारी है। राज्य के कई शहरों के न्यूनतम तापमान में आ रही गिरावट से रातें सर्द हो गई हैं। जनजातीय इलाकों में पारा जमाव बिंदू के करीब पहुंच गया है। मैदानी हिस्सों में भी ठंड तेज हो गई है। सोलन और सुंदरनगर की रातें राजधानी शिमला से ज्यादा ठंडी हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं सुंदरनगर में 11.6 डिग्री और सोलन में 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पालमपुर में भी शिमला से ज्यादा ठंड पड़ रही है। पालमपुर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग ने बर्फबारी को लेकर भी अपडेट जारी किया है।

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का कुकुमसेरी सबसे ठंडा स्थल रहा जहां न्यूनतम पारा 1.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। इसी तरह ताबो में 1.8 डिग्री और केलंग में 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। किन्नौर के कल्पा में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री और रिकांगपिओ में 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य शहरों की बात करें तो पर्यटन स्थल मनाली में 8.9 डिग्री, कुफ़री में 10.3 डिग्री, डल्हौजी में 13.4 डिग्री, कसौली में 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इसके अलावा भुंतर में 10.1 डिग्री, धर्मशाला में 14.8 डिग्री, ऊना में 15.7 डिग्री, नाहन में 17.6 डिग्री, कांगड़ा में 14, मंडी में 14.9 डिग्री, हमीरपुर में 15.9 डिग्री, बिलासपुर में 16 डिग्री, चम्बा में 12.7 डिग्री और जुब्बड़हट्टी में 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आगामी 29 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी से इन्कार किया है। इस दौरान धूप खिलने से राज्य के औसतन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा। राजधानी शिमला में बुधवार को भी धूप खिली हुई है। राज्य में अक्टूबर महीने में सामान्य से 97 फीसदी कम बारिश हुई है।

रिपोर्ट : यूके शर्मा



Source link

1781960cookie-checkहिमाचल में तेजी से गिर रहा तापमान, शिमला का भी बदला मौसम; बर्फबारी पर क्या अपडेट
Artical

Comments are closed.

Uttarakhand: पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण के साथ प्रदेश में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, हरेला तक चलेगा     |     Rajgarh News: Martyr Chhogmal Ruhela Was Given Farewell With State Honours – Madhya Pradesh News     |     The Demand For Gurjar Reservation Has Once Again Intensified In Rajasthan. – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal : पालमपुर के भट्टू फाटक के पास स्कूल और निजी बस में टक्कर, 17 बच्चों और सवारियों की बाल-बाल बची जान     |     रोहित-कोहली के रिटायरमेंट पर आया टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का बयान, इंग्लैंड दौरे पर दबाव को लेकर कही ये बात     |     ‘युजवेंद्र चहल के नाम पर…’, यूजर के कमेंट पर भड़की आरजे महवश, दिया करारा जवाब     |     सर्राफा बाजार में मचा ‘शोर’, सोना-चांदी पहुंचे रिकॉर्ड लेवल पर, जानें क्या है नया भाव     |     RCB victory parade stampede: Seemanth Kumar Singh appointed new Bengaluru commissioner after Siddaramaiah’s action against top cops | India News     |     Bihar News: Waterlogging Will No Longer Trouble Patna During Monsoon – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bakrid: 5.50 Lakh Padwa And Dry Fruit Eating Dumba Sold For 2.85 Lakh – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088