Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Ljpr Mp Arun Bharti Announcement On Chirag Paswan Bihar Cm Candidate Bihar Election 2025 Nitish - Amar Ujala Hindi News Live Meerut: Garh Road From Sohrab Gate Base To Tejgarhi Closed For Two Months - Amar Ujala Hindi News Live Naresh Balyan Mcoca Case: दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों से जुड़ी जांच के लिए मांगा समय MP News: हाईजैक की सूचना के चंद मिनटों में एजेंसियों ने विमान को घेरा, यात्री भी हो गए हैरान, फिर पता चला सच Rajasthan: Us Vp Reached Jaipur After Meeting Pm Modi, Will Be Welcomed In Royal Style At Amer Palace - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Naresh Chauhan Said We Will Give Land To Investors In Medical Device Park Only At Market Value - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal News:नरेश चौहान बोले KKR vs GT: कोलकाता की घर में लगातार दूसरी हार, गुजरात बैक टू बैक जीत के बाद टॉप पर बरकरार इन 3 राशियों के लिए शुभ होगा मई का महीना, खूब होगी कमाई, बनेंगे पदोन्नति के योग, चमकेगा भाग्य, सफलता चूमेगी कदम मशहूर टीवी एक्ट्रेस के एक्स पति का निधन, इस गंभीर बीमारी ने ली जान DBT ने सरकारी डिस्ट्रीब्यूशन में लीकेज को रोक सरकार के ₹3.48 लाख करोड़ बचाए, पीडीएस के तहत इतनी हुई बचत

हिमाचल में मस्जिद वाला नया विवाद, एक और पर बुलडोजर चलाने की डिमांड


हिमाचल प्रदेश के शिमला में संजौली के बाद अब एक और मस्जिद को लेकर मामला गरमा रहा है। शहर के कसुम्पटी में रहने वाले लोगों ने मंगलवार को अपने क्षेत्र में एक मस्जिद को ढहाने की मांग की। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि मस्जिद अनधिकृत है।

Subodh Kumar Mishra भाषा, शिमलाTue, 17 Sep 2024 04:36 PM
share Share

हिमाचल प्रदेश के शिमला में संजौली के बाद अब एक और मस्जिद को लेकर मामला गरमा रहा है। शहर के कसुम्पटी में रहने वाले लोगों ने मंगलवार को अपने क्षेत्र में एक मस्जिद को ढहाने की मांग की। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि मस्जिद अनधिकृत है और यहां अज्ञात व्यक्तियों और प्रवासियों की आमद में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की।

पार्षद रंचना शर्मा की अगुवाई में स्थानीय लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिमला के उपायुक्त अमित कश्यप, पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव कुमार गांधी और शिमला के नगर आयुक्त भूपेंद्र अत्री से मुलाकात की और अपनी मांगों के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।

शिमला के संजौली इलाके में पिछले बुधवार को मस्जिद के एक हिस्से को ढहाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ हुई झड़प में 10 लोग घायल हो गए थे। वहीं, मंडी में भी मस्जिद के अतिक्रमण को गिराने की मांग ने तूल पकड़ लिया था। अतिक्रमण के खिलाफ सड़क पर उतरे लोगों के खिलाफ पुलिस को पानी की बौछारें करनी पड़ी थी। मस्जिद पक्ष के लोगों ने खुद ही अवैध निर्माण को तोड़ने की बात कही, जिसके बाद मामला शांत हुआ था।

पार्षद रंचना शर्मा ने आरोप लगाया कि कसुम्पटी में एक विशिष्ट समुदाय द्वारा बनाए गए अनधिकृत ढांचे को नगर निगम ने अवैध घोषित कर दिया है। यह जगह कभी मस्जिद या धार्मिक स्थल नहीं थी। अब इसका इस्तेमाल एक खास समुदाय के लोग कर रहे हैं, जो यहां इकट्ठा हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले वर्ष नगर निगम आयुक्त ने भी इस ढांचे को गिराने के आदेश जारी किए थे, लेकिन इसे अभी तक नहीं ढहाया गया।

पार्षदशर्मा ने दावा किया कि आश्चर्य की बात यह है कि इनमें से कोई भी व्यक्ति कसुम्पटी बाजार क्षेत्र का स्थायी निवासी नहीं है। यहां रोजाना इकट्ठा होने वाले लोगों की कोई स्पष्ट पृष्ठभूमि, पंजीकरण या उनके मूल तथा निवास के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि हम हर धर्म का सम्मान करते हैं और किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं रखते। लेकिन, जिस तरह से इस मस्जिद का निर्माण किया गया और एक विशेष समुदाय के लोग बाजार में आते हैं, वह चिंता का विषय है। हम प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की मांग करते हैं।



Source link

1546310cookie-checkहिमाचल में मस्जिद वाला नया विवाद, एक और पर बुलडोजर चलाने की डिमांड
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Ljpr Mp Arun Bharti Announcement On Chirag Paswan Bihar Cm Candidate Bihar Election 2025 Nitish – Amar Ujala Hindi News Live     |     Meerut: Garh Road From Sohrab Gate Base To Tejgarhi Closed For Two Months – Amar Ujala Hindi News Live     |     Naresh Balyan Mcoca Case: दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों से जुड़ी जांच के लिए मांगा समय     |     MP News: हाईजैक की सूचना के चंद मिनटों में एजेंसियों ने विमान को घेरा, यात्री भी हो गए हैरान, फिर पता चला सच     |     Rajasthan: Us Vp Reached Jaipur After Meeting Pm Modi, Will Be Welcomed In Royal Style At Amer Palace – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Naresh Chauhan Said We Will Give Land To Investors In Medical Device Park Only At Market Value – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal News:नरेश चौहान बोले     |     KKR vs GT: कोलकाता की घर में लगातार दूसरी हार, गुजरात बैक टू बैक जीत के बाद टॉप पर बरकरार     |     इन 3 राशियों के लिए शुभ होगा मई का महीना, खूब होगी कमाई, बनेंगे पदोन्नति के योग, चमकेगा भाग्य, सफलता चूमेगी कदम     |     मशहूर टीवी एक्ट्रेस के एक्स पति का निधन, इस गंभीर बीमारी ने ली जान     |     DBT ने सरकारी डिस्ट्रीब्यूशन में लीकेज को रोक सरकार के ₹3.48 लाख करोड़ बचाए, पीडीएस के तहत इतनी हुई बचत     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088