Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Friendlier skies for budding pilots: DGCA to rank Indian flying schools from October 1 | India News सीबीआई की कार्रवाई: रिश्वतखोर सहायक लेखा अधिकारी गिरफ्तार, कर्मचारी से बिल पास कराने के लिए मांगे थे पांच हजार Kotdwar News Condition Of Seven Nepali Workers Deteriorated After Eating Wild Mushrooms - Amar Ujala Hindi News Live Alwar News: बिजली विभाग की लापरवाही ने ली किसान और भैंस की जान, बेटी घायल आज बंद रहेगा भारत, 25 करोड़ कामगार करेंगे हड़ताल, जानें किन सेवाओं पर होगा कैसा असर Cm Sukhvinder Sukhu, Jp Nadda On Tour The Disaster Affected Areas Of Mandi From Today, Will Stay Overnight In - Amar Ujala Hindi News Live Bharat Bandh today: Public services likely to be hit; 10 things to know about nationwide strike | India News Murder Of Relation In Nawada: Son Killed His Father In Property Dispute - Amar Ujala Hindi News Live मुड़िया पूर्णिमा मेला: गिरिराजजी की परिक्रमा के लिए उमड़ रहा आस्था का सैलाब, हर ओर लग रहा जाम लड़कियों संभल जाओ! इन 3 नेचर वाले लड़कों से करें तौबा, वरना प्यार नहीं मिलेगा बड़ा धोखा

हिमाचल सरकार का HRTC कर्मचारियों को ‘दिवाली गिफ्ट’, 4 फीसदी बढ़ाया DA; और भी कई ऐलान


DA Hike: हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के चालकों और परिचालकों को दिवाली का गिफ्ट दिया है। एचआरटीसी के 50वें स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार को शिमला में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एचआरटीसी के कर्मचारियों को लंबित डीए, ओवर टाइम, मेडीकल बिल भुगतान सहित दिपावली के कई तोहफे दिए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की तर्ज़ पर एचआरटीसी कर्मियो को चार फ़ीसदी डीए देने की घोषणा के साथ इस माह 28 अक्तूबर को वेतन और पैंशन देने का भी ऐलान किया। इसके आलावा नौ करोड़ के लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान एचआरटीसी कर्मियों का दो माह में कर दिया जाएगा। जबकि 55 माह से अटके पड़े 97 करोड़ के भत्ते, ओवर टाइम के रूप में 50 करोड़ देने की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की है। 31 मार्च तक सभी लम्बित भुगतान कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने एचआरटीसी के स्वर्ण जयंती समारोह जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि 40 वर्ष पूर्व मेरे पिताजी ने एचआरटीसी मे चालक के रूप में करते थे इसलिए वह एचआरटीसी कर्मियों के दर्द को समझते हैं। उस वक्त निगम के बेड़े में 800 बसे थीं, जो अब 3200 से ज्यादा हैं। प्रदेश सरकार एचआरटीसी को 700 करोड़ से अधिक की ग्रांट सरकार हर वर्ष देती हैं। लेकिन अब एचआरटीसी को भी कार्यप्रणाली में बदलाव लाना पड़ेगा ताकि निगम को घाटे से उभारा जा सके। इसके लिए ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट को अगले महीने में शुरू करेगे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री का जिम्मा सम्भाल रहे मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी 50 वर्षों से अपनी वचनबद्धता के साथ लोगों को गांव गांव तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। एचआरटीसी में रोजाना छह लाख लोग सफर करते हैं। घाटे की हालात के बावजूद वर्तमान सरकार ने एचआरटीसी के कर्मचारियों को वेतन व पेंशन देने में एक दिन भी कोताही नहीं बरती। एचआरटीसी कर्मचारियों केवेतन पर 45 करोड़, पेंशन पर 25 करोड़ और डीजल पर 45 करोड़ खर्च कर रही है।

बात दें कि हिमाचल पथ परिवहन निगम ने 50 साल का सफ़र पूरा कर लिया है। 1974 से अपना सफर शुरू करने वाली एचआरटीसी 2 अक्तूबर को 50 वर्ष का सफर पूरा कर चुकी है। हिमाचल में परिवहन का जिम्मा मुख्य तौर पर एचआरटीसी के पास है। अंतरराज्यीय रूटों से लेकर स्थानीय, ग्रामीण व दूरदराज के रूटों पर एचआरटीसी की बसें अपनी सेवाएं दे रही हैं। एचआरटीसी के बेड़े में 3200 बसें हैं। इनमें करीब 200 लग्जरी बसें हैं।

रिपोर्ट : यूके शर्मा



Source link

1690930cookie-checkहिमाचल सरकार का HRTC कर्मचारियों को ‘दिवाली गिफ्ट’, 4 फीसदी बढ़ाया DA; और भी कई ऐलान
Artical

Comments are closed.

Friendlier skies for budding pilots: DGCA to rank Indian flying schools from October 1 | India News     |     सीबीआई की कार्रवाई: रिश्वतखोर सहायक लेखा अधिकारी गिरफ्तार, कर्मचारी से बिल पास कराने के लिए मांगे थे पांच हजार     |     Kotdwar News Condition Of Seven Nepali Workers Deteriorated After Eating Wild Mushrooms – Amar Ujala Hindi News Live     |     Alwar News: बिजली विभाग की लापरवाही ने ली किसान और भैंस की जान, बेटी घायल     |     आज बंद रहेगा भारत, 25 करोड़ कामगार करेंगे हड़ताल, जानें किन सेवाओं पर होगा कैसा असर     |     Cm Sukhvinder Sukhu, Jp Nadda On Tour The Disaster Affected Areas Of Mandi From Today, Will Stay Overnight In – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bharat Bandh today: Public services likely to be hit; 10 things to know about nationwide strike | India News     |     Murder Of Relation In Nawada: Son Killed His Father In Property Dispute – Amar Ujala Hindi News Live     |     मुड़िया पूर्णिमा मेला: गिरिराजजी की परिक्रमा के लिए उमड़ रहा आस्था का सैलाब, हर ओर लग रहा जाम     |     लड़कियों संभल जाओ! इन 3 नेचर वाले लड़कों से करें तौबा, वरना प्यार नहीं मिलेगा बड़ा धोखा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088