Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Saharsa News: Criminals Shot Youth Three Times In Broad Daylight, Injured Youth Is Involved In Land Business - Amar Ujala Hindi News Live Five Year Old Girl Raped In Agra - Amar Ujala Hindi News Live Panna Car Became Ball Of Fire As It Overturned Out Of Control Four Children Were Saved Driver Presence Of Mind - Madhya Pradesh News Jodhpur News: नशे में धुत श्रमिक ने चार माह की बच्ची के साथ की हैवानियत, पुलिस ने किया गिरफ्तार Husband, Broker And Three Others Arrested For Making Fake Death Certificate Of Wife - Amar Ujala Hindi News Live IPL 2025: पहले मैच के लिए क्या होगी CSK प्लेइंग XI, गायकवाड़ के साथ कौन करेगा ओपनिंग, जानें यहां 'फर्क नहीं पड़ता', वडोदरा में 1 महिला की मौत के बाद लॉ स्टूडेंट पर भड़कीं जाह्नवी कपूर, कही ये बड़ी बात BJP questions Rahul's Vietnam trips | India News Begusarai News: Minor Girl Dies Of Snakebite On Holi, Villagers Also Cremated Snake - Amar Ujala Hindi News Live Ayodhya: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज दोपहर, कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा, महंत नृत्य गोपाल दास करेंगे अध्यक्षता

हेमा मालिनी का नाती डैरियन के साथ वीडियो, कोई आंखों तो कोई क्यूटनेस पर फिदा, किसी को आई मामा बॉबी की याद


Hema Malini- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
चर्चा में हेमा मालिनी का थ्रोबैक वीडियो

हिंदी सिनेमा के हीमैन धर्मेंद्र फिल्मी दुनिया में अपने कमाल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे हैं। धर्मेंद्र 88 साल के हो चुके हैं और अब भी लगातार काम कर रहे हैं। पिछले साल वह 2 सुपरहिट फिल्मों में नजर आए। पहली तो ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और दूसरी ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में। सोशल मीडिया पर भी धर्मेंद्र काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन फैंस के साथ कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। इस बीच धर्मेंद्र का एक थ्रोबैक वीडियो सुर्खियों में हैं। इस वीडियो में धर्मेंद्र के साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी, बेटी ईशा देओल, अहाना देओल और नाती डैरियन नजर आ रहा है।

चर्चा में हेमा मालिनी का थ्रोबैक वीडियो

सोशल मीडिया पर हेमा, धर्मेंद्र और डैरियन का वीडियो एक बार फिर सुर्खियों में है। वीडियो हेमा मालिनी के जन्मदिन का है, जिसमें ड्रीम गर्ल का पूरा परिवार उनके साथ नजर आ रहा है। वीडियो में हेमा मालिनी पिंक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं हीमैन धर्मेंद्र ब्लैक सूट में हैं और ईशा देओल गोल्डन कलर की गाउन में हैं। अपने पिता के बगल में खड़ीं अहाना सिल्वर कलर की साड़ी में बेहद प्यारी लग रही हैं। लेकिन, वीडियो में जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह हैं धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के नाती डैरियन।

हेमा मालिनी के नाती डैरियन पर टिकीं फैंस की निगाहें

वीडियो डैरियन को हेमा मालिनी केक खिलाती नजर आ रही हैं। ब्लैक सूट में फैमिली के साथ नजर आ रहे डैरियन काफी क्यूट और प्यारे लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस स्टारकिड के काफी चर्चे हैं। कोई उनके लुक्स की तुलना उनके मामा बॉबी देओल से कर रहा है तो किसी का कहना है कि डैरियन को देखकर यंग धर्मेंद्र की याद आ गई। खासतौर पर डैरियन की आंखों पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं।

अहाना के बेटे हैं डैरियन

बता दें, धर्मेंद्र ने दो शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी प्रकाश कौर से की थी, जिनसे उनके चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल और बेटियां अजीता और विजेता हैं। वहीं धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से 1980 में दूसरी शादी की, जिनसे उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना हैं। ईशा पिछले दिनों भरत तख्तानी के साथ अपने तलाक को लेकर चर्चा में थीं। वहीं अहाना की बात करें तो उन्होंने वैभव वोहरा से शादी की है, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं। 2015 में अहाना ने डैरियन को जन्म दिया और 2020 में जुड़वा बेटियों एस्ट्राया और एडिया वोहरा का इस दुनिया में स्वागत किया।

Latest Bollywood News





Source link

1511500cookie-checkहेमा मालिनी का नाती डैरियन के साथ वीडियो, कोई आंखों तो कोई क्यूटनेस पर फिदा, किसी को आई मामा बॉबी की याद
Artical

Comments are closed.

Saharsa News: Criminals Shot Youth Three Times In Broad Daylight, Injured Youth Is Involved In Land Business – Amar Ujala Hindi News Live     |     Five Year Old Girl Raped In Agra – Amar Ujala Hindi News Live     |     Panna Car Became Ball Of Fire As It Overturned Out Of Control Four Children Were Saved Driver Presence Of Mind – Madhya Pradesh News     |     Jodhpur News: नशे में धुत श्रमिक ने चार माह की बच्ची के साथ की हैवानियत, पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     Husband, Broker And Three Others Arrested For Making Fake Death Certificate Of Wife – Amar Ujala Hindi News Live     |     IPL 2025: पहले मैच के लिए क्या होगी CSK प्लेइंग XI, गायकवाड़ के साथ कौन करेगा ओपनिंग, जानें यहां     |     ‘फर्क नहीं पड़ता’, वडोदरा में 1 महिला की मौत के बाद लॉ स्टूडेंट पर भड़कीं जाह्नवी कपूर, कही ये बड़ी बात     |     BJP questions Rahul’s Vietnam trips | India News     |     Begusarai News: Minor Girl Dies Of Snakebite On Holi, Villagers Also Cremated Snake – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ayodhya: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज दोपहर, कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा, महंत नृत्य गोपाल दास करेंगे अध्यक्षता     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088