Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Himachal News: हिमाचल प्रदेश में बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए 17 तक कर सकेंगे आवेदन सूर्यकुमार यादव को लगा तगड़ा झटका, 24 घंटे के भीतर इस खिलाड़ी ने छीन लिया ताज 400 करोड़ी फिल्म डुबाने के बाद समझ आई बात, एक्टर से प्रोड्यूसर बने हीरो ने खोला राज, क्यों नहीं चला अक्षय का जादू पीएम मोदी ने विझिनजाम डीप वाटर मल्टीपर्पस सीपोर्ट देश को किया समर्पित, मिलेंगे कई फायदे 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट से पहले CBSE का बड़ा ऐलान, पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में हुआ बदलाव, नई प्रणाली लागू, नोटिस जारी, देखें खबर Bihar News : Bihar Police Constable To Asi Promotion List Bihar Police Service Seniority List Download - Amar Ujala Hindi News Live यूपी: पहलगाम मुद्दे पर राबर्ट वाड्रा की टिप्पणियों पर दाखिल याचिका हाईकोर्ट ने की निस्तारित, दिया ये निर्देश Ubte Extends Jeep 2025 Registration Deadline To May 15: Check Application Process And Eligibility Here - Amar Ujala Hindi News Live India to ask global agencies including IMF, World Bank to review loans, grants to Pakistan: Report Illegal Water Connections In Indore Slums Leave Legal Colonies Struggling For Water - Amar Ujala Hindi News Live

1 ओवर में 6 छक्के और अब IPL में जड़ी तूफानी सेंचुरी, जानें कौन हैं IPL की नई सनसनी प्रियांश आर्य


Priyansh Arya
Image Source : AP
प्रियांश आर्य

IPL 2025 के 22वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के 24 साल के बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने बल्ले से कहर बरपा दिया। प्रियांश आर्य ने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और महज 19 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। इसके बाद अगली 20 गेंदों पर सेंचुरी जड़ते हुए नया इतिहास रच दिया। प्रियांश आर्य ने महज 39 गेंदों पर IPL में अपना पहला सैकड़ा जड़ा। इस तरह पंजाब का ये धाकड़ बल्लेबाज IPL में दूसरी सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाला भारतीय बल्लेबाज बन गया। IPL में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने का भारतीय रिकॉर्ड युसूफ पठान के नाम है। उन्होंने IPL 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ महज 37 गेंदों पर सेंचुरी जड़ने का बड़ा कारनामा किया था।

प्रियांश आर्य IPL में सेंचुरी जड़ने वाले 12वें अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। इससे साफ हो जाता है कि IPL में पहली बार खेल रहा ये खिलाड़ी कितना प्रतिभाशाली है। आर्य ने 42 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस तूफानी शतकीय पारी में 7 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जड़े। इस शतक के दम पर पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 219 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

कौन हैं प्रियांश आर्य?

प्रियांश आर्य पहली बार उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब पिछले साल दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहली बार दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) का आयोजन हुआ था। इस लीग में दिल्ली सुपरस्टार्स के लिए खेलते हुए उन्होंने एक मैच में एक ओवर में 6 छक्के जड़ते हुए तहलका मचा दिया था। इस लीग में उन्होंने अपनी टीम के लिए ओपनिंग करते हुए 2 तूफानी शतक जड़ते हुए 608 रन जड़े थे और टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर रहे। उन्होंने 10 पारियों में 43 छक्के जड़े थे।

पंजाब ने 3.8 करोड़ में खरीदा

दिल्ली प्रीमियर लीग में प्रियांश के तूफानी प्रदर्शन को देखने के बाद पंजाब किंग्स ने धाकड़ सलामी बल्लेबाज को IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में अपनी टीम में शामिल किया। मेगा ऑक्शन में प्रियांश के लिए कई टीमों के बीच होड़ मची थी, लेकिन अंत में पंजाब किंग्स ने 3.80 करोड़ की बोली लगाते हुए बाजी मारी। दिल्ली के रहने वाले प्रियांश का गौतम गंभीर से भी कनेक्शन है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह गौतम गंभीर के पूर्व कोच संजय भारद्वाज से ही ट्रेनिंग लेते हैं। 

Latest Cricket News





Source link

2542330cookie-check1 ओवर में 6 छक्के और अब IPL में जड़ी तूफानी सेंचुरी, जानें कौन हैं IPL की नई सनसनी प्रियांश आर्य
Artical

Comments are closed.

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए 17 तक कर सकेंगे आवेदन     |     सूर्यकुमार यादव को लगा तगड़ा झटका, 24 घंटे के भीतर इस खिलाड़ी ने छीन लिया ताज     |     400 करोड़ी फिल्म डुबाने के बाद समझ आई बात, एक्टर से प्रोड्यूसर बने हीरो ने खोला राज, क्यों नहीं चला अक्षय का जादू     |     पीएम मोदी ने विझिनजाम डीप वाटर मल्टीपर्पस सीपोर्ट देश को किया समर्पित, मिलेंगे कई फायदे     |     10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट से पहले CBSE का बड़ा ऐलान, पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में हुआ बदलाव, नई प्रणाली लागू, नोटिस जारी, देखें खबर     |     Bihar News : Bihar Police Constable To Asi Promotion List Bihar Police Service Seniority List Download – Amar Ujala Hindi News Live     |     यूपी: पहलगाम मुद्दे पर राबर्ट वाड्रा की टिप्पणियों पर दाखिल याचिका हाईकोर्ट ने की निस्तारित, दिया ये निर्देश     |     Ubte Extends Jeep 2025 Registration Deadline To May 15: Check Application Process And Eligibility Here – Amar Ujala Hindi News Live     |     India to ask global agencies including IMF, World Bank to review loans, grants to Pakistan: Report     |     Illegal Water Connections In Indore Slums Leave Legal Colonies Struggling For Water – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088