Budh Vakri August 2024 Horoscope : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की उलटी-सीधी चाल का बड़ा महत्व है। मान्यता है ग्रहों के वक्री या मार्गी होने से मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। हाल ही में न्याय प्रिय देवता शनि 30 जून 2024 को कुंभ राशि में वक्री हुए थे। दृक पंचांग के अनुसार, शनि के बाद अब बुध ग्रह वक्री होने जा रहे हैं। 5 अगस्त 2024 को ग्रहों के राजकुमार बुध सिंह राशि में वक्री अवस्था में आ जाएंगे। और 24 अगस्त 2024 को सुबह 2 बजकर 43 मिनट तक वक्री ही रहेंगे। बुध के उलटी चाल से कुछ राशियों को बहुत लाभ होगा। लगभग 24 दिनों तक कुछ राशियों के लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। धन-संपदा में वृद्धि होगी। शुभ कार्यों में आ रही विघ्न-बाधाएं समाप्त होंगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आइए जानते हैं बुध की वक्री चाल से किन राशियों को होगा लाभ?
सिंह राशि :बुध के वक्री होने से सिंह राशि वालों को बंपर लाभ होगा। नौकरी-कारोबार में आने वाली परेशानियां दूर होंगी। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। आय क नवीन स्त्रोत बनेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बनेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यों की चुनौतियों को पार करने में सक्षम होंगे। गृह-क्लेश से मुक्ति मिलेगी। समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या इंक्रीमेंट के चांसेस बढ़ेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
वृश्चिक राशि : बुध की वक्री चाल वृश्चिक राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। करियर-कारोबार में खूब तरक्की करेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। नए बिजनेस की शुरुआत के लिए बेहद शुभ समय रहेगा। इंकम के नए सोर्स बनेंगे। आय में वृद्धि होगी। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। जमीन-जायदाद की खरीदारी के योग बनेंगे। इस दौरान आपकी व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। वाणी में मधुरता आएगी।
मकर राशि : बुध की उलटी चाल से मकर राशि वालों को बहुत फायदा होगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन का आवक बढ़ेगा। व्यापार में धन लाभ होगा। धन बचत के नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए बेहद शुभ समय रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.