भारत में घूमने के लिए तो इतने सारे पैसों की जरूरत नही है। कुछ हजार रुपये में भी अपनी ट्रिप को प्लान किया जा सकता है। लेकिन जब भी विदेश में ट्रिप प्लान की बात आती है तो लोग सोचते हैं कि घूमने के लिए लाखों खर्च करने होंगे। लेकिन इंडिया के बाहर कुछ ऐसे भी देश हैं जिन्हें आप मात्र एक लाख रुपये में आसानी से घूम सकते हैं। अगर आपके पास एक लाख रुपये हैं तो इन पैसों में आसानी से इतने सारे देशों की सैर की जा सकती है।
इंडोनेशिया
इंडोनेशिया देश में घूमने के लिए काफी कुछ है। जिसमे मंदिर से लेकर बीच और गुफाएं तक शामिल है। तो अगर आप इंडोनेशिया जाना चाहते हैं तो नई दिल्ली से जाने-आने की लागत लगभल 40-70 हजार रुपये पड़ेगी। वहीं इंडोनेशिया में रहने का किराया 3 हजार से शुरू हो जाता है। तो आप यहां जाकर आसानी से एक लाख में घूम सकते हैं।
अगर आपको समुंदर और बीच पर घूमना पसंद है तो थाईलैंड की सैर कर लें। यहां घूमना महंगा नही है। थाईलैंड जाने के लिए तो मात्र 24-26 हजार की फ्लाइट मिल जाएगी। साथ ही रहने का किराया भी 3 हजार से शुरू हो जाता है। खाने का खर्चा 1100 रुपये से शुरू है। तो जेब में एक लाख रखें हैं तो थाईलैंड की सैर आसानी से पूरी हो सकती है।
कंबोडिया के अंगोकवाट मंदिर के बारे में तो जरूर सुना होगा। अगर इस प्राचीन देश की सैर करना चाहते हैं तो यहां आने-जाने का खर्च पड़ेगा करीब 41,500 रुपये से 48,500। यहां रहने पर खर्च शुरू होता है 4 हजार से साथ ही खाने के पीछे भी एक हजार से स्टार्टिंग है। तो इस खूबसूरत कंट्री को एक्सप्लोर करना है तो बस एक लाख रुपये की जरूरत होगी।
लाओस एशिया की छोटी सी कंट्री है। जहां काफी कुछ नेचर के नजारे देखने को मिलेंगे। इस कंट्री में घूमने के लिए खाने और रहने पर खर्च लगभग 5 हजार से शुरू होगा। वहीं आने-जाने का किराया पड़ेगा 40 से 65 हजार रुपये के आसपास।
वियतनाम कंट्री घूमना चाहते हैं तो फ्लाइट का कियारा 25 हजार से शुरू हो जाता है। साथ ही यहां रहने के लिए 2 हजार से स्टार्टिंग होगी औ खाना भी यहां काफी सस्ता है।
पड़ोसी देश श्रीलंका घूमने वहीं टूरिस्ट जाते हैं जो नेचर लवर हैं। यहां पर नेचर की खूबसूरती देखने को मिलती है। श्रीलंका जाने के लिए फ्लाइट का किराया 10 हजार से शुरू हो जाता है। साथ ही रहने पर 4 हजार और खाने पर एक हजार से खर्च शुरू होता है। तो कम पैसों में आप इस देश की सैर आसानी से कर सकते हैं।
टर्की या तुर्कीये
बेहद खूबसूरत लगने वाली इस कंट्री को घूमने के लिए चाहिए फ्लाइट का किराया लगभग 45 से 50 हजार। साथ ही रहने के लिए 2500 रुपये और खाने के लिए हर दिन लगेंगे 1 हजार से ज्यादा। तो टर्की जैसी कंट्री की सैर का प्लान आसानी से बनाया जा सकता है।

Comments are closed.