Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar Weather : बिहार में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश; लोगों ने ली राहत की सांस Passing Out Parade In Moradabad: Up Police Gets 34 Deputy Sps, Dg Training Takes Salute, Watch Video - Amar Ujala Hindi News Live Barwani News: बड़वानी में सड़क हादसे में तेंदुए की मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच Banswara: Water Self-reliance Campaign Launched With Mahi Mata Pujan, Public Took Pledge To Conserve Water - Amar Ujala Hindi News Live Haryana: रोहतक पीजीआई में द्वितीय वर्ष के छात्र ने काटी हाथ की नस, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया Himachal Refined Oil Will Be Expensive In Depots Too Prices Increased From 37 To 42 Rupees - Amar Ujala Hindi News Live इंग्लैंड पहुंचे भारतीय टेस्ट टीम के प्लेयर्स, मुंबई से रवाना होने का सामने आया VIDEO फिल्मी चकाचौंध से तंग आकर एक्ट्रेस ने छोड़ी एक्टिंग, हीरो की भी खोली पोल, बोलीं- 'हर लड़की के साथ सोता...' Motorola G85 5G की कीमत धड़ाम, काफी सस्ते में मिल रहा 12GB रैम वाला फोन 5.5% हुआ रेपो रेट, रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में की 0.5% की कटौती, जानें आम लोगों को क्या होगा फायदा

10 जिलों में 17 FIR, अरेस्टिंग सिर्फ 406; कानपुर हिंसा में अब तक 56 गिरफ्तार हुए

कानपुर: भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर बयान के बाद यूपी में हुई हिंसा के 14 दिन बीत चुके हैं। इस मामले में कानपुर सहित प्रदेश के 10 जिलों में 17 FIR दर्ज हुईं। इनमें 4 FIR कानपुर में हुई थी। इन मामलों में हजारों आरोपी हैं। इसके बाद भी अब तक यूपी पुलिस सिर्फ कानपुर सहित अन्य जिलों से केवल 406 आरोपियों को ही पकड़ सकी है। कानपुर पुलिस ने दंगाइयों के पोस्टर भी जारी कर दिए। इसके बावजूद उसे पिछले 72 घंटों से दंगाई ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। कमिश्नरेट पुलिस में 13 पीआईएल लगे हुए हैं, पर अब तक सिर्फ 56 दंगाई ही गिरफ्तार हुए हैं।यूपी में अब तक सिर्फ 406 गिरफ्तारीयूपी पुलिस ने मंगलवार सुबह 7:30 बजे तक 350 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इसमें कानपुर का आंकड़ा शामिल नहीं है। सबसे ज्यादा 92 आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार किए गए। वहीं, CCTV फुटेज और ड्रोन कैमरे से की गई वीडियोग्राफी से भी पुलिस हिंसा में शामिल आरोपियों की मदद करने वालों की तलाश में जुटी है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार के मुताबिक, इस मामले में 9 जिलों में 13 FIR दर्ज कराई गई हैं। इनमें कानपुर के आंकड़े शामिल कर दें, तो यह संख्या 17 हो जाती है।यूपी पुलिस की ओर से जारी की गई अरेस्टिंग की लिस्ट।सबसे ज्यादा कानपुर से दंगाई पकड़े गएपिछले शुक्रवार यानी 10 जून को प्रदेश के 9 शहरों में हिंसा हुई थी। इस मामले में योगी सरकार ने सख्ती बरती। कानपुर में चार केस हुए जिनमें सिर्फ 56 दंगाई दबोचे गए हैं। इसके अलावा फिरोजाबाद में एक केस दर्ज हुआ, जिसमें 20 की गिरफ्तारी हुई। अंबेडकर नगर में भी एक FIR हुई और 41 आरोपी दबोचे गए। मुरादाबाद में भी एक केस हुआ और 40 दंगाई दबोचे गए। वहीं, सहारनपुर में तीन FIR में 83 तो प्रयागराज में तीन केस में 92 आरोपी दबोचे गए। हाथरस में एक FIR में 55, अलीगढ़ में एक केस में 6 और जालौन में भी एक FIR में 5 की अरेस्टिंग हुई। इसके अलावा, लखीमपुर खीरी में एक FIR हुई, जिसमें 7 आरोपी दबोचे गए।कानपुर पुलिस ने वीडियो, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभी 40 संदिग्ध की फोटो जारी की थी।कानपुर में पिछले 72 घंटे में नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी3 जून को जुमे की नमाज के बाद कानपुर की नई सड़क पर हिंसा हुई थी। मुस्लिम समुदाय नूपुर शर्मा के विरोध में सड़कों पर आ गया था। बाद में इस मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने शुरुआत में तो ताबड़तोड़ कार्रवाई की। 100 नामजद और एक हजार अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की गई। मगर, अब हालात ये हैं कि पुलिस को पिछले 72 घंटों से उपद्रवी ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। दंगाइयों का पोस्टर जारी करने के बाद भी 10 दिन बीत गए, लेकिन कोई नहीं निकला।कानपुर शहर की एक दीवार पर पोस्टर लगाता पुलिसकर्मी।40 पत्थरबाजों का पोस्टर जारी किया थाकानपुर की बेकनगंज थाना पुलिस ने 40 पत्थरबाजों की फोटो और होर्डिंग लगाई थी। शहर में इनके पोस्टर भी लगाए गए थे। कमिश्नरेट पुलिस ने सूचना देने के लिए इंस्पेक्टर बेकनगंज का मोबाइल नंबर (9454403715) भी जारी किया था। इसके साथ ही सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखने का ऐलान किया था। इसके बाद भी अब तक सिर्फ 56 आरोपी दबोचे जा सके हैं। 100 दंगाइयों के फोटो युक्त पोस्टर लगाए जाने थे। मगर, 12 दिन बीत जाने के बाद वह भी नहीं लग पाए।

583560cookie-check10 जिलों में 17 FIR, अरेस्टिंग सिर्फ 406; कानपुर हिंसा में अब तक 56 गिरफ्तार हुए
Artical

Comments are closed.

Bihar Weather : बिहार में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश; लोगों ने ली राहत की सांस     |     Passing Out Parade In Moradabad: Up Police Gets 34 Deputy Sps, Dg Training Takes Salute, Watch Video – Amar Ujala Hindi News Live     |     Barwani News: बड़वानी में सड़क हादसे में तेंदुए की मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच     |     Banswara: Water Self-reliance Campaign Launched With Mahi Mata Pujan, Public Took Pledge To Conserve Water – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haryana: रोहतक पीजीआई में द्वितीय वर्ष के छात्र ने काटी हाथ की नस, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया     |     Himachal Refined Oil Will Be Expensive In Depots Too Prices Increased From 37 To 42 Rupees – Amar Ujala Hindi News Live     |     इंग्लैंड पहुंचे भारतीय टेस्ट टीम के प्लेयर्स, मुंबई से रवाना होने का सामने आया VIDEO     |     फिल्मी चकाचौंध से तंग आकर एक्ट्रेस ने छोड़ी एक्टिंग, हीरो की भी खोली पोल, बोलीं- ‘हर लड़की के साथ सोता…’     |     Motorola G85 5G की कीमत धड़ाम, काफी सस्ते में मिल रहा 12GB रैम वाला फोन     |     5.5% हुआ रेपो रेट, रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में की 0.5% की कटौती, जानें आम लोगों को क्या होगा फायदा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088