हिसार: हरियाणा के हिसार जिले में नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वालों को नोटिस भेजने की प्रकिया शुरू कर दी है। शुरुआत में 100 प्रॉपर्टी धारकों को नोटिस भेजे गए हैं। इनका पिछले कई सालों से प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। नगर निगम में करीब 1 लाख 40 हजार प्रॉपर्टी धारक हैं।पिछले साल करीब 47 हजार 600 प्रॉपर्टी धारकों ने करीब 9.50 करोड़ रुपए का टैक्स भरा था। निगम का प्रॉपर्टी टैक्स करीब 20 करोड़ रुपए से ज्यादा बकाया है। इसलिए निगम ने यह टैक्स वसूलने की प्रकिया शुरू की है। शहर में करीब 204 कालोनियां हैं, जिनमें रहने वालों से टैक्स वसूला जाना है।एक महीने का समय दियानगर निगम हिसार ने उपभोक्ताओं को एक महीने का नोटिस दिया है। इसके बाद निगम इन उपभोक्ताओं को प्रॉपर्टी टैक्स न भरने पर दोबारा रिमाइंडर भेजेगा। प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वाले को एनडीसी नहीं मिलती, जिस कारण वह अपनी प्रॉपर्टी को बेच नहीं सकेंगे।हिसार नगर निगम के सचिव राहुल ने बताया कि पिछले हफ्ते 100 लोगों को नोटिस भेजे गए हैं। प्रॉपर्टी टैक्स भरने की प्रकिया ऑनलाइन है। नगर निकाय विभाग के पोर्टल पर प्रॉपर्टी टैक्स भरने का ऑप्शन आता है। अगर टैक्स नहीं भरा तो काूननी कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed.