Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

10000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ 4 कैमरे और 5000mAh बैटरी वाला 5G फोन


itel A95 5G
Image Source : ITEL
आईटेल ए95 5G

itel ने एक और सस्ता फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। आईटेल का यह फोन 10,000 रुपये से कम कीमत में पेश किया है। फोन में 5000mAh बैटरी समेत की तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। फोन का लुक Samsung Galaxy स्मार्टफोन की तरह है। कंपनी इस फोन के साथ 100 दिन तक फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी ऑफर कर रही है।

itel का यह 5G फोन A सीरीज में पेश किया गया है। Transsion Holdings का यह फोन itel A95 5G के नाम से उतारा गया है। यह दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 9,599 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 9,999 रुपये में आता है। इसे ब्लैक, मिंट ब्लू और गोल्ड कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। हालांकि, यह फोन कब से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा ये कंपनी ने नहीं बताया है।

itel A95 5G के फीचर्स

आईटेल के इस सस्ते फोन में 6.67 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैम्पलिंग रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन में पंच-होल डिजाइन वाला डिस्प्ले मिलेगा, जिसके प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने पांडा ग्लास का इस्तेमाल किया है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोससर पर काम करता है। फोन में 6GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।

itel का यह सस्ता फोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी इसके साथ 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। इसमें AI असिस्टेंस, आइवाना दिया गया है। साथ ही, यह कई AI फीचर्स से लैस है। इसमें iPhone की तरह डायनैमिक आईलैंड डिस्प्ले डिजाइन दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेट अप मिलता है। यह फोन 50MP के मेन कैमरा के साथ आता है। इसके अलावा फोन में दो और रियर कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा। यह स्मार्टफोन 2K वीडियो रिकॉर्डिंग, डुअल वीडियो कैप्चर जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसमें IP54 डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट फीचर मिलेगा। साथ ही, यह 7.8mm पतला होगा।

यह भी पढ़ें – Flipkart पर शुरू हुई नई सेल, 80% डिस्काउंट में मिल रहे फ्रिज, AC, कूलर और Smart TV





Source link

2593830cookie-check10000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ 4 कैमरे और 5000mAh बैटरी वाला 5G फोन
Artical

Comments are closed.

8 States Including Bihar, Punjab And Assam Registered Victory In The Gatka Competition – Amar Ujala Hindi News Live     |     केदारनाथ ट्रेक पर जा रहे हैं तो इन शानदार जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें     |     Perpetuuiti Announces Partnership with AIonOS for a Strategic Joint Venture in AI     |     Nirmooha Opens Doors to its First Flagship Store in Fort, Mumbai     |     The Body Of A Person Reached Chhata From Kosi After Getting Entangled In A Vehicle – Mathura News     |     Nainital Case Statements Of Female Doctor And Victim Mother Recorded – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp Board 12th Result 2025 Declared Check Topper List Marksheet Direct Link – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ashok Gehlot: ‘राजस्थान जल रहा है…100 साल जी कर भी प्रदेश की सेवा करूंगा’ क्यों बोले पूर्व CM अशोक गहलोत?     |     हरियाणा में फर्जी महिला पुलिसकर्मी गिरफ्तार: वर्दी में रील बनाने का शौक, लोगों पर जमाती थी रौब; ऐसे हुआ खुलासा     |     Cu Vice Chancellor And Registrar Summoned For Not Complying With Orders, Know Other Decisions Of Himachal Hig – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088