50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Air India flight to Bali disrupted midway: Flight returns to Delhi safely; air route affected due to volcanic activity | India News Bihar News: Mechanic Dies Due To Lightning, He Was Climbing The Pole To Repair The Wires Broken Due To Rain - Bihar News Moradabad: ठाकुरद्वारा हाईवे पर बसों में होड़, पलटने से छात्र की मौत...10 घायल, ग्रामीणों का दो घंटे हंगामा Uttarakhand Cabinet Meeting Proposals Related To Energy Health Education Forest Technology Read All Updates - Amar Ujala Hindi News Live Sehore News: Mother And Son Sentenced To Life Imprisonment For - Madhya Pradesh News Rajasthan News: Congress To Distribute Tickets As Per Udaipur Declaration, 50:50 Formula In Panchayat Polls - Amar Ujala Hindi News Live Model Sheetal Alias Simmi Chaudhary Murder Neck Chest And Hand Attacked With Sharp Weapons Friend Confessed - Amar Ujala Hindi News Live Teachers Of Urban Schools With Less Than 25 Percent Results Will Be Transferred, Report Will Be Sought In A Mo - Amar Ujala Hindi News Live इस खिलाड़ी की कप्तानी में भारत ने लीड्स में खेला था आखिरी टेस्ट मैच, शतक लगाने से चूके थे पुजारा एक्टर जब बना विलेन तो पार कर दी सभी हदें, बिना नहाए काट दिए 50 दिन, शरीर से आने लगी थी बदबू

12 पंच और सरपंच निर्विरोध चुनी गई महिलाएं; बोलीं- पंचायत के विकास के लिए उठाया कदम

गुना: जिले के आरोन इलाके की सुनगयाई का संचालन महिलाओं के हाथों में रहेगा। पूरी पंचायत निर्विरोध चुनी गई है। सरपंच और 12 पंच सभी महिलाएं बनेंगी। यह पहला मौका होगा, जब इस पंचायत का संचालन पूरी तरह से महिलाओं के हाथ में रहेगा। ग्रामीणों को जानकारी लगी की आपसी सहमति से पूरी पंचायत निर्विरोध चुन ली जाए और उसमे भी सभी महिलाएं हों तो सरकार पंचायत को 15 लाख रुपये का अतिरिक्त इनाम देती है। इसलिए सभी ग्रामीणों ने मिलकर पंचायत को निर्विरोध चुनने का निर्णय लिया।आरोन इलाके में पिछली बार दो पंचायतें निर्विरोध चुनी गईं थी। इसमे सावन भादौं और रामगीर कलां शामिल थी। ये दोनों ही पंचायतें इस बार निर्विरोध नहीं रहीं। दोनों ही पंचायतों में सरपंच पद के लिए कई दावेदार सामने आए हैं। उधर जनपद और जिला पंचायत के वार्डों में भी इस बार महिलाओं का दबदबा रहेगा। आरोन जनपद अध्यक्ष पद SC महिला के लिए आरक्षित हुआ है। वहीं हिला पंचायत के दोनों वार्ड भी महिलाओं के लिए ही आरक्षित हुए हैं। यही वजह यही की आरोन इलाके में महिलाओं का दबदबा रहेगा।ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 20 वर्ष पहले पंचायत अनारक्षित थी। उस समय भी निर्विरोध सरपंच चुना गया था। तब पंचायत में काफी विकास कार्य गए थे। उसके बाद यह पंचायत लगातार आरक्षित होती चली गयी। 20 वर्ष बाद इस बार पंचायत सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुई। इसलिए ग्रामीणों ने 20 वर्ष पहले सरपंच रहे परिवार से ही बात की। उनसे नामांकन दाखिल करने के लिए कहा। वह केवल इसी शर्त पर तैयार हुए कि कोई विवाद न हो। सरपंच के लिए केवल एक ही फॉर्म भरा हो।पूरी पंचायत ही हुई निर्विरोधसरपंच पद के लिए केवल ललिता सिंह राजपूत का नामांकन दाखिल हुआ। उनके पति ने बताया कि उन्होंने पूरी पंचायत को निर्विरोध चुनने की बात की। 12 महिलाएं इकट्ठी करना बहुत मुश्किल काम होता है। ऐसे में इतनी महिलाओं को इकट्ठा किया गया और यह तय हुआ कि पंच पद पर भी केवल एक-एक नामांकन ही दाखिल किया जाएगा। सोमवार को नामांकन दाखिल करने का समय समाप्त हो गया। सरपंच और पंच पद पर केवल एक-एक ही फॉर्म आये और पूरी पंचायत निर्विरोध चुनी हो गयी।

557990cookie-check12 पंच और सरपंच निर्विरोध चुनी गई महिलाएं; बोलीं- पंचायत के विकास के लिए उठाया कदम
Artical

Comments are closed.

Air India flight to Bali disrupted midway: Flight returns to Delhi safely; air route affected due to volcanic activity | India News     |     Bihar News: Mechanic Dies Due To Lightning, He Was Climbing The Pole To Repair The Wires Broken Due To Rain – Bihar News     |     Moradabad: ठाकुरद्वारा हाईवे पर बसों में होड़, पलटने से छात्र की मौत…10 घायल, ग्रामीणों का दो घंटे हंगामा     |     Uttarakhand Cabinet Meeting Proposals Related To Energy Health Education Forest Technology Read All Updates – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sehore News: Mother And Son Sentenced To Life Imprisonment For – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan News: Congress To Distribute Tickets As Per Udaipur Declaration, 50:50 Formula In Panchayat Polls – Amar Ujala Hindi News Live     |     Model Sheetal Alias Simmi Chaudhary Murder Neck Chest And Hand Attacked With Sharp Weapons Friend Confessed – Amar Ujala Hindi News Live     |     Teachers Of Urban Schools With Less Than 25 Percent Results Will Be Transferred, Report Will Be Sought In A Mo – Amar Ujala Hindi News Live     |     इस खिलाड़ी की कप्तानी में भारत ने लीड्स में खेला था आखिरी टेस्ट मैच, शतक लगाने से चूके थे पुजारा     |     एक्टर जब बना विलेन तो पार कर दी सभी हदें, बिना नहाए काट दिए 50 दिन, शरीर से आने लगी थी बदबू     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088