Mars-Jupiter Conjuction In Taurus :वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन की घटना बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है। मान्यता है कि इसका शुभ-अशुभ प्रभाव 12 राशियों पर भी पड़ता है। दृक पंचांग के अनुसार, सुख-सौभाग्य के कारक ग्रह बृहस्पति 1 मई 2024 से वृषभ राशि में विराजमान हैं और 13 मई 2025 तक इसी राशि में रहेंगे। वहीं, 12 जुलाई 2024 को शाम 07 बजकर 12 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे और 26 अगस्त को शाम 03 बजकर 40 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे। ज्योतिष में गुरु और मंगल की युति को बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि इसके शुभ प्रभाव से व्यक्ति को उच्च पद की प्राप्ति होती है। आकस्मिक धन लाभ के योग बनते हैं। व्यक्ति की लीडरशिप स्किल इंप्रूव होती है और सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। गुरु-मंगल का योग व्यक्ति को तर्कशील, बुद्धिमान और हस्तकला में निपुण बनाता है। जातक की आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजयी हासिल होती है। आइए जानते हैं 12 जुलाई को गुरु-मंगल के संयोग से किन राशियों को चमकेगा भाग्य?
मेष राशि : गुरु-मंगल का संयोग मेष राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपको धन बचत के नए अवसर मिलेंगे। आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यों में होनी वाली बाधाएं दूर होंगी। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। इस अवधि में आपको व्यापार में वृद्धि के कई अवसर मिलेंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके ज्ञान से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।
वृषभ राशि :शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों से मुक्ति मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद शांत होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन का आवक बढ़ेगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। भूमि या वाहन का सुख प्राप्त होगा। समाज में सराहे जाएंगे। मंगल-गुरु के सकारात्मक प्रभाव से पारिवारिक दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। पिता का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के नए मौके मिलेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। हर कार्य में भाग्य साथ देगा। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे।
धनु राशि : गुरु-मंगल की युति से धनु राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। ससुराल पक्ष का सपोर्ट मिलेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। आकस्मिक धन लाभ के योग बनंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। करियर में उन्नति के अनगिनत अवसर मिलेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.