झालावाड़ (कोटा): ले के रटलाई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पशु चराने को लेकर 2 पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया।झालावाड़ जिले के रटलाई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पशु चराने को लेकर 2 पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाए और जमकर पथराव किया। जिसमें 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं सूचना मिलने पर रटलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया है।रटलाई थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रटलाई थाना क्षेत्र के सूरजपुरा और टेकली गांव के बीच वन विभाग की चारागाह भूमि है। जहां दोनों गांवों के चरवाहे अपने पशुओं को चराने के लिए लाते हैं। मवेशी चराने को लेकर दोनों गांवों के ग्रामीणों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसके बाद शुक्रवार को दोनों तरफ के लोग आमने-सामने हो गए और एकदूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान करीब 12 लोग घायल हो गए।

Comments are closed.