Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
पीएम मोदी ने देश को समर्पित किया पहला ट्रांसशिपमेंट हब, जानें ये होता क्या है और इसके क्या फायदे होंगे IAF conducts flypast on the Ganga Expressway in UP amid India-Pakistan tensions after Pahalgam attack | India News Gas Cylinder Blast Wedding Happiness Turned Into Mourning In Shivhar Property Worth Lakhs Burnt - Amar Ujala Hindi News Live UP Politics: राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी का गठन, जाफर नकवी बनाए गए अध्यक्ष; पढ़ें पूरी कार्यकारिणी Third Kedar Tungnath Doors Opened Rudraprayag Chardham Yatra 2025 Uttarakhand News - Amar Ujala Hindi News Live बालाघाट गैंगरेप: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लिखा पत्र, की ये 5 मांगें Switrus Goes Global: Becomes The First Indian Tour Operator To Open A Branch In Germany Mp News: Grain Has Been Rotting In Burhanpur's Badgaon Panchayat For 20 Years - Amar Ujala Hindi News Live Rajasthan News: Bjp Spokesperson's Meeting With Former Cm Ashok Gehlot Sparks Fresh Speculation - Amar Ujala Hindi News Live Mushtaq Kills Lover Pooja Murder Of Woman Live In Relation Accused Chopped Off Her Head And Threw It In Drain - Amar Ujala Hindi News Live

12 साल छोटे एक्टर संग शादी के लिए इस टॉप एक्ट्रेस ने छोड़ दी थी एक्टिंग, 13 साल बाद हुआ तलाक, खूब कटा था बवाल


Amrita singh
Image Source : INSTAGRAM
पति संग तलाक के बाद सिंगल रही ये एक्ट्रेस

1980 के दशक में बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों ने चमक-दमक से भरी इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। हालांकि, इनमें से कुछ ही अभिनेत्रियों को ही प्रसिद्धि मिली। आज हम एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बात करेंगे, जो 80 के दशक की टॉप एक्ट्रेस थी, लेकिन फिर, इस एक्ट्रेस ने अपने से 12 साल छोटे एक्टर से शादी कर ली और अचानक ही एक्टिंग की दुनिया को भी अलविदा कह दिया। हालांकि, किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और वह एक दुखद दौर से गुजरीं। एक्ट्रेस का शादी के 13 साल बाद तलाक हो गया और आज वो अकेले जीवन जी रही है।

करियर के पीक पर छोड़ दी एक्टिंग

हम जिस अभिनेत्री के बारे में बात कर रहे हैं, उन्होंने अपने करियर के पीक पर 1991 में बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेता से शादी कर ली थी। उनकी जोड़ी बी-टाउन में सबसे चर्चित जोड़ी में से एक थी और इसलिए उनका तलाक भी चर्चा का विषय रहा। अगर आप सोच रहे हैं कि हम किसकी बात कर रहे हैं, तो वह कोई और नहीं बल्कि अमृता सिंह हैं।

1983 में किया था डेब्यू

अमृता सिंह ने 1983 में रोमांटिक ड्रामा ‘बेताब’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल मुख्य भूमिका में थे। 80 के दशक के अंत और 90 के दशक की शुरुआत में अमृता सिंह को प्रसिद्धि मिली और वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो गईं। अगले कुछ सालों में अमृता इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक बन गईं। हर बड़ा एक्टर-डायरेक्टर अमृता के साथ काम करना चाहता था। लेकिन, अचानक ही अमृता ने अपने एक फैसले से सबको हैरान कर दिया।

saif ali khan

Image Source : INSTAGRAM

अमृता सिंह और सैफ अली खान।

1991 में सैफ अली खान से कर ली शादी

सफलता के एक दौर के बाद, अमृता ने 1993 में ‘रंग’ में अपनी भूमिका के बाद अभिनय से ब्रेक लेने का फैसला किया। साल 1991 में, उन्होंने सैफ अली खान से शादी कर ली। इस कपल ने बहुत जोश और उत्साह के साथ शादी की। यह शादी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। इस जोड़े के दो बच्चे हैं – सारा अली खान और इब्राहिम अली खान और दोनों अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं।

2004 में हो गया तलाक

हालांकि, शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गए और आखिरकार अपने निकाह के 13 साल बाद दोनों ने तलाक के साथ अपने रिश्ते को खत्म कर दिया। साल 2004 में वे अलग हो गए। तलाक ने भी सुर्खियां बटोरीं और एक इंटरव्यू में सैफ ने दावा किया कि उन्होंने गुजारा भत्ता के तौर पर 5 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। तलाक के बाद सैफ ने जहां करीना कपूर से शादी करने का फैसला किया, वहीं अमृता ने अकेले रहना और अपने बच्चों की परवरिश करना चुना।

Latest Bollywood News





Source link

2547840cookie-check12 साल छोटे एक्टर संग शादी के लिए इस टॉप एक्ट्रेस ने छोड़ दी थी एक्टिंग, 13 साल बाद हुआ तलाक, खूब कटा था बवाल
Artical

Comments are closed.

पीएम मोदी ने देश को समर्पित किया पहला ट्रांसशिपमेंट हब, जानें ये होता क्या है और इसके क्या फायदे होंगे     |     IAF conducts flypast on the Ganga Expressway in UP amid India-Pakistan tensions after Pahalgam attack | India News     |     Gas Cylinder Blast Wedding Happiness Turned Into Mourning In Shivhar Property Worth Lakhs Burnt – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP Politics: राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी का गठन, जाफर नकवी बनाए गए अध्यक्ष; पढ़ें पूरी कार्यकारिणी     |     Third Kedar Tungnath Doors Opened Rudraprayag Chardham Yatra 2025 Uttarakhand News – Amar Ujala Hindi News Live     |     बालाघाट गैंगरेप: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लिखा पत्र, की ये 5 मांगें     |     Switrus Goes Global: Becomes The First Indian Tour Operator To Open A Branch In Germany     |     Mp News: Grain Has Been Rotting In Burhanpur’s Badgaon Panchayat For 20 Years – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan News: Bjp Spokesperson’s Meeting With Former Cm Ashok Gehlot Sparks Fresh Speculation – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mushtaq Kills Lover Pooja Murder Of Woman Live In Relation Accused Chopped Off Her Head And Threw It In Drain – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088