अमरोहा: अमरोहा में त्याग और बलिदान का त्यौहार ईद उल अजहा शांति और हषोर्ल्लास के साथ मनाया गया। जिलेभर की करीब 133 मस्जिदों और 104 ईदगाहों पर बकरीद की नमाज पढ़ी गई। सुबह नए लिबास में लोगों ने इत्र की खुशबू के साथ ईदगाह और स्थानीय मस्जिदों में नमाज अदा की। देश व समाज की खुशहाली के लिए दुआ की।एक दूसरे के गले लग कर बधाई दीलोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। घरों में कुर्बानी का दौर सुबह से ही शुरू हो गया। साथ ही लोगों का एक दूसरे के घर आने जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया। साथ ही जिलेभर में भारी पुलिसबल के साथ पीएसी के जवान तैनात रहे। उधर डीएम-एसपी ने भी स्थिति का जायजा लेते हुए लोगों को ईद की मुबारकबाद दी है।डीएम एसपी ने दी लोगों को ईद की मुबारकबादअमरोहा में धनौरा रोड पर मौहल्ला इस्लाम नगर में स्थित ईदगाह, जामा मस्जिद समेत आसपास की मस्जिदों और ईदगाहों में शांति पूर्ण ढंग से ईद-उल-अजहा की नमाज पूरी अकीदत से अदा की गयी। साथ ही प्रशासन ने भी नमाज के सकुशल निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बलों की निगहबानी रही। डीएम बाल कृष्ण त्रिपाठी और एसपी आदित्य लांग्हे सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी।

Comments are closed.