Numerology Horoscope 14 July 2024 : ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी आपके के भविष्य के बारे में बताता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में मूलांक होते हैं। मूलांक के अनुसार, आप अपने जीवन के बारे में जानकारी ले सकते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 14 जुलाई का दिन…
125 दिन बाद शनि की बदलेगी चाल, सिंह समेत 2 राशियों की लाइफ होगी राजा समान
मूलांक 1 वालों आज का आपका दिन काफी शानदार रहने वाला है। करियर के मामले में कुछ प्रोजेक्ट्स में डिले हो सकता है। आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन पहले से बेहतर होने वाली है। लव के मामले में अपने पार्टनर की जरूरतों पर ध्यान दें आज का आपका लकी कलर रहेगा क्रीम और शुभ अंक रहेगा 2।
आज मूलांक 2 वाले जातकों का दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहेगा। आज आप अपने फैमिली के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं। काम का प्रेशर आपको परेशान नहीं करेगा। हेल्थ के मामले में भी दिन अच्छा रहेगा। कुछ लोगों के खर्च बढ़ सकते हैं। आज का आपका शुभ अंक रहेगा 5 और शुभ रंग आसमानी नीला रहेगा।
मूलांक 3 वाले लोगों का आज का दिन थोड़ा हलचल भरा रहने वाला है। करियर की बात करें तो मन मुताबिक अप्रेजल होने के योग नहीं दिख रहे हैं। लव के मामले में साथी के साथ अनबन हो सकती है। फाइनेंशियली आपको सोच समझकर डिसीजन लेने की सलाह दी जाती है। आज का आपका शुभ अंक रहेगा 1 और शुभ रंग नारंगी रहेगा।
मंगल की चाल खूब मचाएगी हलचल, कुंभ समेत 2 राशियों की बढ़ेगी टेंशन
मूलांक 4 वालों का आज का दिन थोड़ा बिजी बिजी फील हो सकता है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज किसी से भी वाद विवाद करने से आपको बचना चाहिए। काम का बहुत ज्यादा प्रेशर लेने से हेल्थ पर भी असर पड़ सकता है। आज का आपका शुभ अंक रहेगा 7 और शुभ रंग पीला रहेगा।
आज का दिन मूलांक 5 वाले लोगों के लिए खुशनुमा साबित हो सकता है। कुछ लोंग रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। वहीं, कुछ लोगों के खर्च भी बढ़ सकते हैं। अपने करियर गोल्स पर फोकस रखें। आज का आपका शुभ अंक रहेगा 5 और शुभ रंग लाल रहेगा।
मूलांक 6 वाले लोगों का आज का दिन बदलावों से भरपूर रहने वाला है। चाहे मामला नौकरी का हो, प्रेम का हो, सेहत का हो, या परिवार का हो, जीवन में दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे। अपने रिलेशन को सुधारने पर फोकस रखें। आपका शुभ अंक 9 और शुभ रंग सफेद रहेगा।
16 जुलाई से 1 महीने तक सोने जैसा चमकेगा 3 राशियों का भाग्य, जब करेंगे सूर्य गोचर
आज मूलांक 7 वाले लोगों का दिन काफी रोमांटिक साबित हो सकता है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वालों को रिश्ते के मामले में परिवार की सहमति मिल सकती है। वहीं, कुछ सिंगल्स अपने क्रश के साथ डेट पर भी जा सकते हैं। आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन थोड़ी गड़बड़ हो सकती है। आज आपका शुभ रंग बेबी पिंक और शुभ अंक 2 रहेगा।
मूलांक 8 वालों का आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है। आज काम का प्रेशर काफी ज्यादा बढ़ सकता है, जिसके चलते आपको क्लाइंट के ऑफिस के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। अपनी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने पर ध्यान रखें। बजट बनाएं और खर्च को कंट्रोल करें। आपका शुभ अंक 3 रहेगा और शुभ रंग हरा रहेगा।
आज मूलांक 9 वाले जातकों का दिन हैप्पी-हैप्पी रहने वाला है। कुछ लोग अपनी फैमिली तो कुछ अपने पार्टनर के साथ आज अच्छा वक्त बिता सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होना संभव है। धन-लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपका शुभ अंक रहेगा 8 और शुभ रंग रहेगा ऑरेंज।

Comments are closed.